'पति दोस्तों को बुलाकर करवाता था रेप', टीवी पर लाइव आकर महिला ने सुनाई आपबीती

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
शादी के बाद जिस शख्स पर एक महिला ने सबसे ज्यादा भरोसा किया, वही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा गुनहगार निकला. ब्रिटेन की एक ने खुलासा किया है कि उनका पति उन्हें नशीली दवाएं देकर बेहोश कर देता था. इसके बाद दूसरे पुरुषों को घर बुलाकर उनके साथ रेप करवाता था और खुद इस पूरी घटना को देखता था...

शादी के बाद जिस शख्स पर एक महिला ने सबसे ज्यादा भरोसा किया, वही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा गुनहगार निकला. ब्रिटेन की एक ने खुलासा किया है कि उनका पति उन्हें नशीली दवाएं देकर बेहोश कर देता था. इसके बाद दूसरे पुरुषों को घर बुलाकर उनके साथ रेप करवाता था और खुद इस पूरी घटना को देखता था. 

इतना ही नहीं, वह इन घटनाओं की ऑनलाइन लाइवस्ट्रीमिंग भी करता था. महिला को पांच साल तक इस हैवानियत का पता नहीं चला. जब एक रात उनकी अचानक आंख खुली और उन्होंने खुद को एक अनजान शख्स के साथ पाया, तब इस खौफनाक सच्चाई का खुलासा हुआ. अब उन्होंने टीवी पर आकर अपनी आपबीती सुनाई है.

पति ही देता था नशीली दवाएं डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने इस हफ्ते अपनी पहचान सार्वजनिक करने का फैसला किया. उन्होंने ITV News को बताया कि उनके पति का व्यवहार बाहर से बिल्कुल सामान्य दिखाई देता था. परिवार की तस्वीरों में दोनों की जिंदगी खुशहाल नजर आती थी, लेकिन घर के अंदर उसका पति हिंसक और कंट्रोलिंग था.

महिला के मुताबिक, उनके पति उनकी डॉक्टर की लिखी दवाओं पर पूरा कंट्रोल रखते थे. एक होम वीडियो में भी वह उन्हें दवा लेने के लिए कहता दिखाई देता है. महिला को शक है कि इन दवाओं का इस्तेमाल उन्हें बेहोश रखने के लिए किया जाता था, ताकि उसका पति और दूसरे पुरुष उनके साथ यौन हिंसा कर सकें.

उन्होंने बताया कि कई बार उसके पति ने दवाओं का पाउडर महिला के ड्रिंक में मिलाया था. बाद में उसने GHB नाम के नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया. यह एक ऐसा पदार्थ है, जो इंसान को बेहोश कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, हसबैंड ने कार के पहिए साफ करने वाले एक क्लीनर के जरिए भी इस पदार्थ का इस्तेमाल किया था.

एक रात अचानक खुल गई आंखें महिला ने उस रात का डरावना अनुभव साझा किया, जब उसे पहली बार अपने साथ हो रही हैवानियत का पता चला. उन्होंने बताया कि रात में वह अपने किचन में पति के साथ बैठी थीं. पति ने उन्हें साथ में ड्रिंक पीने का सुझाव दिया और जिन एंड टॉनिक बनाकर दिया.

महिला ने कहा कि उन्हें इस बात का जरा भी शक नहीं था कि पति उनके ड्रिंक में कुछ मिला सकता है. उन्हें यह भी याद नहीं कि उन्होंने पूरा ड्रिंक खत्म किया था या नहीं. कुछ घंटे बाद जब उसकी आंख खुली तो वह बिस्तर पर बिना कपड़ों के पड़ी थी और एक अनजान आदमी उसका रेप कर रहा था. महिला के मुताबिक, उन्होंने तुरंत बगल में देखा तो उनका पति दरवाजे पर खड़ा था. उस वक्त उन्हें लगा कि अब उनकी हत्या कर दी जाएगी. लेकिन उन्होंने तेजी से खुद को बिस्तर पर पीछे खिसकाया. इसके बाद वह आदमी उठकर भाग गया.

पांच साल तक चलता रहा यौन शोषण महिला को बाद में पता चला कि उनके साथ यह सब एक-दो बार नहीं हुआ था. उनके पति ने उन्हें लंबे समय तक नशीला पदार्थ देकर बेहोश रखा और दूसरे पुरुषों को बुलाकर उनका रेप करवाया.

2022 में महिला के पति को इन अपराधों के लिए 14 साल 8 महीने की जेल की सजा सुनाई गई. इसके अलावा उस पर आठ साल की निगरानी अवधि भी लगाई गई. उस समय उसकी उम्र 43 साल थी और वह ब्रिस्टल का रहने वाला था.पति ने तीन बार रेप, तीन बार रेप की कोशिश, एक यौन हमला और जहरीला पदार्थ देने का अपराध स्वीकार किया था.

पति के जेल जाने के बाद भी महिला ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने उससे फोन पर बातचीत रिकॉर्ड की और सबूत जुटाने शुरू किए. इसी दौरान उन्हें पता चला कि कुल सात पुरुष उनके साथ रेप कर चुके थे. आखिरी आरोपी दो बार उनके घर आया था. इस तरह उनके साथ कुल आठ बार यौन हिंसा हुई थी.

सात आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता के पति को सजा मिलने के बावजूद बाकी सात पुरुष अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं. महिला का आरोप है कि पुलिस की जांच में देरी और कुछ चूकों की वजह से आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हुआ.

ITV News की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2021 में पुलिस ने उस रात महिला के बिस्तर की चादरें जब्त की थीं, जब उनकी आंख खुली और उन्होंने एक अनजान शख्स को अपने साथ रेप करते देखा था. लेकिन इन चादरों की DNA जांच करीब 20 महीने बाद की गई.

महिला ने यह भी सवाल उठाया कि उनके घर के आसपास की सड़कों के सभी CCTV फुटेज इकट्ठा नहीं किए गए और बिस्तर के फ्रेम से फिंगरप्रिंट भी नहीं लिए गए. पुलिस ने उन्हें बताया था कि अब तक फ्रेम को कई लोग छू चुके होंगे, इसलिए फिंगरप्रिंट लेना मुश्किल है. हालांकि, महिला ने बिस्तर का फ्रेम सालों तक संभालकर रखा. बाद में नई जांच टीम ने उसे अपने कब्जे में लिया.

पुलिस ने क्या कहा? एवन एंड समरसेट पुलिस ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि जांच के कुछ पहलुओं को लेकर महिला खुद को निराश महसूस कर रही हैं. पुलिस के मुताबिक, उसके पति को उसके अपराधों के लिए लंबी जेल की सजा मिल चुकी है, लेकिन मामले की गहन जांच अब भी जारी है और इसकी जिम्मेदारी विशेष रूप से प्रशिक्षित जासूसों को दी गई है.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/husband-drugged-raped-wife-livestreamed-abuse-case-tstsd-dskc-2694817-2026-11-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World