'मन्नत बजट के बाहर था', माता-पिता को खोने के बाद नहीं था घर, इमोशनल हुए शाहरुख खान
शाहरुख खान के लिए, घर सिर्फ वापस लौटने की जगह नहीं है, बल्कि एक ऐसी सुरक्षित जगह है जहां उन्हें शांति मिलती है और वे दुनिया का सामना करने के लिए फिर से नई ऊर्जा पा लेते हैं. दुबई में अपने नाम पर बने एक नए वॉटरफ्रंट टॉवर के लॉन्च के दौरान, सुपरस्टार ने बताया कि घर का क्या महत्व है. यह एक ऐसी जगह है जहाँ इंसान खुद को रिचार्ज कर सकता है और खुद से फिर से जुड़ सकता है.
इस इवेंट के एक क्लिप में, एक्टर ने बताया कि उनके जीवन की सबसे बड़ी चाहत एक घर पाने की थी. शाहरुख खान ने समझाते हुए कहा, 'जीवन में अच्छे और बुरे दिन आते रहते हैं; कभी दुख के दिन होते हैं तो कभी खुशी के; कुछ दिन बहुत शानदार होते हैं, तो कुछ दिन बहुत निराशाजनक भी हो सकते हैं. लेकिन दिन के आखिर में, आपको अपने खुद के घर ही वापस आना होता है.'
इवेंट में शाहरुख खान ने अपने शुरुआती संघर्ष को याद किया. उन्होंने बताया कि कम उम्र में माता-पिता को खोने के बाद उनके पास अपना कोई घर नहीं था. गौरी से शादी होने तक वे अपने खुद के घर के बिना ही रहे.
मन्नत को लेकर बोले शाहरुख खान उन्होंने आगे कहा, 'वहां आप खुद को फिर से तैयार करते हैं, चीजों को नए सिरे से समझते हैं और फिर से इस कठिन दुनिया का सामना करने के लिए निकल पड़ते हैं. इसलिए, मैं घर के महत्व में बहुत विश्वास रखता हूं.'
“Mannat is one of the best things I love the most. Everyone loves their home, and so do I.” ❤️ — KING Shah Rukh Khan at the Danube Properties event! 👑🔥 For the KING, Mannat is not just a home, it's an emotion! ❤️🔥 @iamsrk @gauri #ShahRukhKhan #Mannat #KingSRK #SRKians #DanubeProperties #SRKClubSangli #King
अपने खुद के घर के बारे में बात करते हुए, शाहरुख खान ने कहा, 'गौरी और मैंने जो पहला घर खरीदा था, वह हमारी आर्थिक क्षमता से बाहर था. हमने जो आखिरी घर खरीदा, 'मन्नत', वह भी हमारी क्षमता से बाहर था. लेकिन मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जब आप अपना सपनों का घर खरीदना चाहते हैं, तो अल्लाह आपकी मदद करते हैं; ईश्वर आपकी मदद करते हैं.'
अपनी बात खत्म करते हुए शाहरुख खान ने कहा, 'अगर आप घर के लिए मन्नत मांगेंगे, दिल से चाहेंगे, तो आपको जिंदगी में सबसे खूबसूरत घर मिलेगा, क्योंकि ईश्वर हमेशा आपको आपके सपनों का घर देंगे. इसलिए, बड़ा सोचें, बड़ा विश्वास रखें और खुद पर तथा ईश्वर पर भरोसा रखें कि आपको अपने सपनों का घर जरूर मिलेगा.'
'मन्नत' का चल रहा रिनोवेशन बता दें कि इस समय शाहरुख खान के बंगले में बड़े स्तर पर रिनोवेशन और विस्तार का काम चल रहा है. शाहरुख खान ने इसे साल 2001 में खरीदा था. इसके एनेक्सी हिस्से में पहले करीब 6 मंजिलें थीं, अब इसमें 2 और मंजिलें जोड़ी जा रही है. जिसपर अभी काम चल रहा है और दिसंबर तक पूरे होने की संभावना है.
24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म काम की बात करें तो, शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

