'राज्यों की रैंकिंग में गुजरात नंबर वन था, दिल्ली वालों को सम्मान रास नहीं आया', पीएम मोदी ने सुनाया किस्सा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि एक जमाने में मीडिया बेस्ट परफॉर्म करने वाले राज्यों की रैंकिंग करती थी. एक ऐसी ही रैंकिंग में गुजरात नंबर वन आया था और तब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था. इस रैंकिंग को उस संस्था ने किया था जिसका नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर था. लेकि...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि एक जमाने में मीडिया बेस्ट परफॉर्म करने वाले राज्यों की रैंकिंग करती थी. एक ऐसी ही रैंकिंग में गुजरात नंबर वन आया था और तब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था. इस रैंकिंग को उस संस्था ने किया था जिसका नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर था. लेकिन तब दिल्ली की सत्ता पर काबिज लोगों को गुजरात का सम्मान रास नहीं आया था उन्होंने रिसर्च और रैकिंग करने वालों को बाकायदा आदेश दिया कि ऐसे नहीं चलेगा. अब कोई भी रिपोर्ट छापने से पहले हमसे मंजूरी लेनी होगी. 

पीएम नरेंद्र मोदी इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. 

कार्यक्रम में किसानों से जुड़े मुद्दों पर बात करने के बाद पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसा. 

उन्होंने कहा, "साथियो आजकल कुछ लोग संविधान को अपनी जेब से निकालते हैं… देश कितना समझदार है और ये सोचते हैं कि देश का संविधान, देश का लोकतंत्र तो उनकी जेब में है. सरकार में न रहते हुए भी, ये सत्ता का अलग ही नशा है उनको. लेकिन जब ये लोग खुद सत्ता में थे. तो उनके कारनामे कैसे थे? मैं इसके लिए आपको एक छोटा सा किस्सा सुनाता हूं."

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक जमाने में मीडिया बेस्ट परफॉर्म करने वाले राज्यों की रैंकिंग करती थी. इकोनॉमी से जुड़े ऐसे ही एक रैंकिंग में गुजरात नंबर वन आया और तब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था. और जिस संस्था ने गुजरात को नंबर वन रैंकिंग दी थी उसका नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर था. इतना ही हिंट काफी है, बाकी आप नाम तो खोज ही लेंगे. 

उन्होंने आगे कहा, "ये रैंकिंग देश के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों के रिसर्च के आधार पर दिया गया था. लेकिन तब दिल्ली की सत्ता पर काबिज लोगों को गुजरात का सम्मान रास नहीं आया. उन्होंने रिसर्च वालों को बाकायदा आदेश दिया कि ऐसे नहीं चलेगा. अब कोई भी रिपोर्ट छापने से पहले हमसे मंजूरी लेनी होगी. साथियो तब ये हालत थी आज वही लोग सहिष्णुता और लोकतंत्र को लेकर ज्ञान देते फिरते हैं."

पीएम मोदी ने कहा कि निश्चित तौर पर देश के किसानों की सिद्धियां बढ़ी है, लेकिन विकसित भारत बनाने के लिए हमें और प्रयास करने होंगे. उन्होंने खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि यहां से जो सुझाव निकले हैं सरकार उस पर भी काम करेगी. 

Original Source
https://www.aajtak.in/india/politics/story/pm-narendra-modi-gujarat-ranking-number-one-chief-minister-kisan-bharat-agriculture-conference-ntcppl-dskc-2694870-2026-11-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World