गर्लफ्रेंड से मिलकर लौट रहा था युवक, द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार के उड़े परखच्चे... मौत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में तेज रफ्तार के शौक ने एक युवक की जान ले ली. करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक कार टनल की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन उखड़कर दूर जा गिरा और उसमें आग लग गई.

द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में तेज रफ्तार के शौक ने एक युवक की जान ले ली. करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक कार टनल की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन उखड़कर दूर जा गिरा और उसमें आग लग गई.

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अभिनव सिंह के रूप में हुई है. 22 साल का ये युवक गुरुग्राम के सेक्टर-42 में रहता था. अभिनव की मां बिहार में टीचर हैं.

अभिनव दिवाली की सुबह लुधियाना से गुरुग्राम लौट रहा था और इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया. ये हादसा शिव मूर्ति इंटरचेंज के पास हुआ, जहां टनल को एनएच-48 से जोड़ने वाले मोड़ पर उसकी मॉडिफाइड 'फॉक्सवैगन वर्टस' कार बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, टनल के सीसीटीवी फुटेज में कार रॉकेट जैसी बेहद तेज रफ्तार से जाती दिखाई दे रही है. टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी का इंजन बाहर निकलकर कुछ दूरी पर जा गिरा, जहां उसमें आग लग गई. अभिनव बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार के भीतर ही फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि टनल के अंदर अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय है, लेकिन अभिनव करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. जांच में ये भी पता चला है कि हादसे से कुछ ही देर पहले अभिनव ने कार के स्पीडोमीटर की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए थे. उसने ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'स्नैपचैट' के जरिए अपने दोस्तों को भेजे थे. पुलिस अब उन वीडियो और तस्वीरों को हासिल करने की कोशिश कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, अभिनव अपने एक दोस्त की लग्जरी कार चला रहा था. वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए लुधियाना गया था और वहां से वापस गुरुग्राम आ रहा था. दिल्ली पुलिस ने टनल में तैनात सुरक्षाकर्मियों, दूसरे वाहन चालकों और मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/india/haryana/story/dwarka-expressway-airport-tunnel-high-speed-car-accident-youth-death-ntc-drmt-dskc-2695035-2026-11-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World