जहीर खान का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर विराट कोहली, अब हर इनिंग्स पर नजरें
13 नवंबर (शुक्रवार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. कोहली को तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया. इससे पहले शुरुआती ओवर में रोहित शर्मा भी आउट हो चुके थे. भारत ने शुरुआती ओवर में बिना कोई रन बनाए तीन विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 89 रनों पर सिमट गई. माउंट माउंगानुई के बे ओवल में आयोजित यह मुकाबला न्यूजीलैंड ने 244 रनों से जीता.
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 42वीं बार शून्य (डक) पर आउट हुए हैं. भारतीय खिलाड़ियों में कोहली से ज्यादा डक सिर्फ पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने बनाए. जहीर 43 डक के साथ शीर्ष पर हैं. यानी कोहली इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी से सिर्फ एक बार पीछे हैं. इस सूची में इशांत शर्मा 40 डक के साथ तीसरे, जबकि हरभजन सिंह और जसप्रीत बुमराह 37-37 डक के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं.यह भी पढ़ें: 26 साल पहले श्रीलंका ने रुलाया था, अब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को उसी जख्म के करीब पहुंचाया!
वनडे इंटरनेशल में भी विराट कोहली के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. कोहली अब वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं. वह 20 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं और इस मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर हैं. जवागल श्रीनाथ 19 डक के साथ तीसरे नंबर पर हैं.यह भी पढ़ें: कोहली की दरियादिली, जिन मैट हेनरी ने 0 पर किया आउट, मैच के बाद उनको ही दे दिया खास तोहफा, VIDEO


