बॉलीवुड के रंग में रंगा ब्रिटेन का राजकुमार! करण ने बिछाया रेड कार्पेट, करीना-सैफ ने किया शाही मेहमान का स्वागत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बॉलीवुड की चमक-दमक और शाही अंदाज का जबरदस्त मेल देखने को मिला, जब ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने मुंबई में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ऑफिस का दौरा किया. इस खास मुलाकात में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी मौजूद रहे. करण जौहर के साथ करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने भी प्रिंस विलियम का ...

बॉलीवुड की चमक-दमक और शाही अंदाज का जबरदस्त मेल देखने को मिला, जब ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने मुंबई में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ऑफिस का दौरा किया. इस खास मुलाकात में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी मौजूद रहे. करण जौहर के साथ करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने भी प्रिंस विलियम का गर्मजोशी से स्वागत किया.

इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही चर्चा का विषय बन गए. प्रिंस विलियम के स्वागत के लिए खास गाने और डांस का शानदार कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान डांसर्स ने करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गानों पर परफॉर्म किया. करीना कपूर के मशहूर गाने 'बोले चूड़ियां' पर हुई प्रस्तुति ने भी महफिल में चार चांद लगा दिए.

प्रिंस विलियम के धर्मा प्रोडक्शंस पहुंचने पर करण जौहर ने उनका स्वागत किया. इस खास मौके पर करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी उनके साथ नजर आए. सभी ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और इस मुलाकात को यादगार बनाया.

प्रिंस को धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्मों की कुछ खास क्लिप्स भी दिखाई गईं. करण जौहर ने बातचीत के दौरान बताया कि प्रिंस विलियम ने उनकी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' देखने का वादा किया है. खास बात यह है कि इस फिल्म की रिलीज के 25 साल पूरे होने वाले हैं. ऐसे में प्रिंस का यह वादा करण के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है.

#WATCH | Mumbai: Prince William, the Prince of Wales, arrived at the Dharma Productions office in Mumbai, where he was welcomed by filmmaker Karan Johar and actors Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan https://t.co/aMdyujgDnf

करण जौहर की 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी कई फिल्मों की शूटिंग ब्रिटेन में हुई है. यही वजह है कि धर्मा प्रोडक्शंस और ब्रिटेन के बीच फिल्मों के जरिए एक खास कनेक्शन भी रहा है.

प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ तीन दिन के भारत दौरे पर आए हैं. यह दौरा मुंबई में आयोजित छठे सालाना अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 के लिए खास रहा. मंगलवार को मुंबई के बांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की.

इस समारोह में करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारे शामिल हुए. पर्यावरण संरक्षण और बेहतर भविष्य के मुद्दे पर आयोजित इस कार्यक्रम में फिल्मी सितारों ने भी अपनी बात रखी.

इवेंट के दौरान सोनम कपूर ने पर्यावरण को बचाने के लिए छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमें कम गाड़ियां खरीदनी चाहिए, सड़क पर कचरा नहीं फेंकना चाहिए और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना चाहिए. नदियों को गंदा करने से बचना भी हम सभी की जिम्मेदारी है.

सोनम ने मुंबई की मीठी नदी की हालत का जिक्र करते हुए कहा कि वह बीकेसी में उसके पास रहती हैं और नदी की स्थिति देखकर उन्हें चिंता होती है. उनके मुताबिक, बच्चों के लिए बेहतर भविष्य छोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है.

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Following Prince William's visit to Dharma Productions, filmmaker Karan Johar says, "It was absolutely amazing, such a privilege and honour to have His Royal Highness Prince William visit Dharma Productions. He was gracious and kind, and spoke extensively about the potential of Indian cinema and how cinema across all Indian languages is loved worldwide. It was wonderful interacting with such a warm individual."

वहीं, फिल्म 'रामायण' से जुड़ी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी इस कार्यक्रम को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि पर्यावरण संरक्षण एक ऐसा मुद्दा है, जो सभी के दिल के करीब होना चाहिए.

मुंबई दौरे के बाद प्रिंस विलियम और केट मिडलटन बुधवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने की उम्मीद थी. इसके बाद शाही जोड़ा ब्रिटेन के लिए रवाना होने वाला था.

फिलहाल, करण जौहर के ऑफिस में प्रिंस विलियम का बॉलीवुड अंदाज में हुआ स्वागत इस दौरे की खास झलकियों में शामिल हो गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रिंस सच में 'कभी खुशी कभी गम' देखकर करण जौहर से किया अपना वादा निभाते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/prince-william-at-dharma-productions-karan-johar-kareena-kapoor-saif-welcomes-promised-watching-k3g-tmova-dskc-2699685-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Entertainment