'राहुल गांधी अराजकता के टूलकिट...', जालंधर रैली से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का वार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पंजाब के जालंधर में आयोजित रैली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने नशा मुक्ति अभियान को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला ब...

पंजाब के जालंधर में आयोजित रैली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने नशा मुक्ति अभियान को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'अराजकता का टूलकिट' बताया.

Addressing the flag-off ceremony of the ‘Samrasta Sankalp Yatra’ in Jalandhar, Punjab. https://t.co/5DSMM4Fenr

पंजाब के जालंधर में एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पंजाब कभी त्याग, बलिदान और वीरता के लिए जाना जाता था, लेकिन मौजूदा सरकार ने राज्य की इस पहचान पर ग्रहण लगा दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार नशे के खिलाफ अभियान चलाने में विफल रही है.

नितिन नवीन ने कहा, 'मैं पंजाब के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आपका नशा मुक्ति अभियान पूरी तरह राजनीतिक था. इस अभियान को सही दिशा देने के बजाय आपने इसका इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया.'

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की रैली पूरे पंजाब के लोगों के लिए है. बीजेपी का संकल्प है कि राज्य में सत्ता मिलने पर नशे की समस्या को खत्म किया जाएगा. 'बदलाव के नाम पर सत्ता मिली, लेकिन केजरीवाल का ATM बन गए' 

नितिन नवीन ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राज्य में टारगेट किलिंग की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस थानों पर हमले किए जा रहे हैं. उनके मुताबिक, पंजाब में हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ सरकार का अभियान पंजाब के युवाओं के हितों के खिलाफ साबित हो रहा है. यही वजह है कि लोग पंजाब छोड़कर जाना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने पंजाब की जनता को लूटा है.

कांग्रेस पर भी निशाना, लोकतंत्र खत्म करने का आरोप बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी लगातार आपसी लड़ाई में उलझी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता जिस संविधान की शपथ लेते हैं, उसी का अपमान करते हैं.

नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है और पंजाब की जनता को कांग्रेस के शासन में काफी परेशानियां झेलनी पड़ी हैं. उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली का भी जिक्र किया.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए नितिन नवीन ने उनकी विदेश यात्राओं और भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए गए बयानों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को गौरवशाली बनाने के लिए काम किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेता विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं.

नितिन नवीन ने राहुल गांधी की कोलंबिया यूनिवर्सिटी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को खराब स्थिति में बताया, जबकि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंच भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना कर रहे हैं.

उन्होंने विश्व आर्थिक मंच (WEF) का उल्लेख करते हुए दावा किया कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और उसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में गिना जा रहा है.

नितिन नवीन ने कहा, 'इसी को मैं अर्बन नक्सलवाद कहता हूं.' उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने परिवार और पार्टी की राजनीतिक प्रगति नहीं देख पा रहे हैं, इसलिए देश की उपलब्धियों पर सवाल उठा रहे हैं.

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी जी, आपकी मानसिकता साफ दिखाई देती है. आप अराजकता के टूलकिट बन गए हैं. आपने लोकतंत्र को खत्म किया है.'

नितिन नवीन ने देश में नौ लाख करोड़ रुपये के निवेश का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक का किया जिक्र राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. नितिन नवीन ने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में भारतीय सैनिकों के सिर काटे जाने जैसी घटनाएं होती थीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए खुली छूट दी है.

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि ये कार्रवाइयां इस बात का प्रमाण हैं कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं करता.

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/bjp-president-nitin-naveen-accuses-punjab-aap-government-of-using-drug-eradication-campaign-for-political-gain-ntc-pvp-rpti-2699746-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World