हरिद्वार से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ गंगोत्री जल कलश, बैकुंठ चतुर्दशी पर होगा भगवान का अभिषेक

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की मां मनसा देवी चरण पादुका से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के लिए गंगोत्री जल कलश को रवाना किया. इसे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने बुधवार को रवाना किया. गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश यह जल ...

हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की मां मनसा देवी चरण पादुका से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के लिए गंगोत्री जल कलश को रवाना किया. इसे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने बुधवार को रवाना किया. गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश यह जल लेकर हरिद्वार पहुंचे थे, जिसके बाद स्वामी रविंद्र पुरी ने पूजा-अर्चना कर अपने सिर पर कलश धारण कर इसे रथ तक पहुंचाया. 

भारत और नेपाल के अटूट सांस्कृतिक संबंधों के प्रतीक इस 26वें दिव्य जल कलश को मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर के रास्ते नेपाल सीमा भेजा जा रहा है, जो 23 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान पशुपतिनाथ को अर्पित किया जाएगा.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने बताया कि इस पांच हजार लीटर क्षमता वाले विशाल कलश में मौजूद जल से नेपाल में विराजमान भगवान पशुपतिनाथ महादेव का अभिषेक किया जाएगा. गंगा मैया गंगोत्री धाम से निकलती हैं और नेपाल ले जाना इसलिए आवश्यक है क्योंकि भगवान का शिरोभाग नेपाल में पशुपतिनाथ के रूप में है. यह यात्रा भारत-नेपाल के अटूट संबंधों और सनातन संस्कृति की एकता का प्रतीक है. संतों और श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पवित्र जल कलश का स्पर्श करने मात्र से व्यक्ति के साल भर के पापों का प्रायश्चित हो जाता है.

गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश ने जानकारी दी कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के दिन यह दिव्य गंगाजल कलश भगवती गंगा जी से परिपूर्ण किया जाता है, जिसके बाद गंगोत्री धाम से इस यात्रा का शुभारंभ होता है.

उन्होंने बताया कि भगवान शंकर की जटाओं से मां गंगा का प्राकट्य हुआ है और विश्व कल्याण की भावना से यह परंपरा चली आ रही है. भारत में 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ भगवान शिव का पृष्ठ भाग केदारेश्वर और शिरोभाग पशुपतिनाथ (नेपाल) माना जाता है. यह 26वां कलश यात्रा मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर के रास्ते नेपाल सीमा के लिए प्रस्थान कर चुकी है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/uttarakhand/story/gangotri-jal-kalash-dispatched-from-haridwar-to-nepal-pashupatinath-temple-for-abhishekam-on-baikunth-chaturdashi-lclam-strc-2699748-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World