वैभव सूर्यवंशी नहीं तो क्या हुआ...बिहार ने दिल्ली के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी ओवर में हुआ बड़ा उलटफेर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में बिहार की टीम ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. इंदौर के द डेली कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में बिहार ने दिल्ली जैसी मजबूत टीम को 2 विकेट से धूल चटा दी. 

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में बिहार की टीम ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. इंदौर के द डेली कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में बिहार ने दिल्ली जैसी मजबूत टीम को 2 विकेट से धूल चटा दी. 

सबसे बड़ी बात यह रही कि बिहार ने यह जीत अपने स्टार खिलाड़ी और कप्तान वैभव सूर्यवंशी के बिना हासिल की. वैभव इन दिनों राष्ट्रीय ड्यूटी यानी ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए तैयार हो रहे हैं.

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. दिल्ली के बल्लेबाज यश ढुल ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के बरसाते हुए महज़ 59 गेंदों में ताबड़तोड़ 125 रनों की शतकीय पारी खेली. उनका साथ देते हुए तेजस्वी दहिया ने भी मात्र 25 गेंदों में तेज-तर्रार 51 रन बनाए. 

इन दोनों की तूफानी पारियों के दम पर दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इतना बड़ा टारगेट देखकर लग रहा था कि मैच दिल्ली के पक्ष में आसानी से चला जाएगा, लेकिन बिहार के इरादे कुछ और ही थे.

225 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की शुरुआत आक्रामक रही. आयुष लोहारुका ने महज 22 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 50 रनों की शानदार पारी खेली. बिपिन सौरभ ने उनका साथ निभाया, जिन्होंने मात्र 19 गेंदों में 3 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए 49 रन क कूट डाले.

इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए महज 32 गेंदों में 92 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी कर मैच का रुख ही बदल दिया और बिहार को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया. हालांकि, दिल्ली के गेंदबाज दिगवेश राठी (3/47) ने 8वें ओवर में दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट कर दिल्ली की मैच में वापसी कराई.

एक समय ऐसा लगा कि बिहार की पारी लड़खड़ा जाएगी, क्योंकि नियमित अंतराल पर विकेट गिर रहे थे. इस बीच दिल्ली के डेब्यूडेंट गेंदबाज केशव डबास का दिन काफी खराब रहा, जिन्होंने अपने 3 ओवरों में 51 रन लुटा दिए.

यह भी पढ़ें: IPL 2027: आईपीएल र‍िटेंशन के बाद क‍िसी ने 47 करोड़ बचाए, कोई हुआ खाली... अब IPL ऑक्शन में कौन सबसे अमीर, कौन सी टीम 'गरीब'?

मुश्किल वक्त में मयंक कुमार (नाबाद 24) और प्रशांत सिंह (नाबाद 25) ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए नौवें विकेट के लिए अटूट 38 रनों की साझेदारी की. मयंक ने 18वें ओवर में दो जोरदार छक्के जड़कर समीकरण आसान कर दिया और आखिरी ओवर में चौका लगाकर टीम को दो विकेट से रोमांचक जीत दिला दी.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/bihar-without-vaibhav-sooryavanshi-beats-delhi-by-2-wickets-in-syed-mushtaq-ali-t20-trophy-aksp-dskc-2699747-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World