सोमनाथ मंदिर पर भारतीय सेना ने की पुष्पवर्षा, माउंटेन ईगल्स टीम का कमाल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय थल सेना ने आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव को विशेष हवाई पुष्पांजलि अर्पित की. ‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी एक्सपेडिशन 2026’ के अंतर्गत सेना की साहसिक टीम ‘माउंटेन ईगल्स’ ने दो माइक्रोलाइट विमानों और दो पावर्ड हैंग ग्लाइडर्स के काफिल...

भारतीय थल सेना ने आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव को विशेष हवाई पुष्पांजलि अर्पित की. ‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी एक्सपेडिशन 2026’ के अंतर्गत सेना की साहसिक टीम ‘माउंटेन ईगल्स’ ने दो माइक्रोलाइट विमानों और दो पावर्ड हैंग ग्लाइडर्स के काफिले से मंदिर परिसर के ऊपर से गुजरते हुए पुष्पवर्षा की. 

यह भव्य हवाई अभिवादन भारतीय अस्मिता, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ मंदिर के सान्निध्य में संपन्न हुआ. इस अनूठी पहल ने उपस्थित लोगों में गौरव और राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया. सेना की वीरता को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने वाला यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण रहा.

इस विशेष अभियान की शुरुआत 14 नवंबर 2026 को महू से हुई थी. लगभग 3200 किलोमीटर लंबी इस राष्ट्रीय हवाई साहसिक यात्रा में टीम पश्चिम और मध्य भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में उड़ान भर रही है. अभियान का आयोजन आर्मी एडवेंचर नोडल सेंटर, मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, महू द्वारा आर्मी एडवेंचर विंग के तत्वावधान में किया गया है. 

सोमनाथ पहुंचकर टीम ने मंदिर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व को नमन करते हुए विशेष उड़ान भरी और पुष्पवर्षा के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की. यह अभियान केवल साहसिक उड़ान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम भी है.

श्री सोमनाथ मंदिर केवल श्रद्धा का केंद्र नहीं, बल्कि विदेशी आक्रमणों के बावजूद भारतीय संस्कृति के अस्तित्व, अटूट आस्था और पुनरुत्थान का जीवंत प्रतीक है. सीमाओं की रक्षा करने वाली भारतीय सेना के जवानों द्वारा इस सांस्कृतिक धरोहर को अर्पित की गई पुष्पांजलि दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है. 

एक ओर राष्ट्र की भौगोलिक सुरक्षा के रक्षक और दूसरी ओर सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक सोमनाथ महादेव का यह आकाशीय मिलन राष्ट्रीय एकता और अखंडता का मजबूत संदेश देता है. सोमनाथ ट्रस्ट ने भी सेना के सभी जवानों, पायलटों और अधिकारियों की देशसेवा तथा साहस को नमन किया और अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

यह हवाई पुष्पांजलि भारतीय थल सेना की परंपरा और राष्ट्रप्रेम को नई ऊंचाई प्रदान करती है. वीरता और आस्था के इस संगम से स्पष्ट होता है कि सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक धरोहर एक-दूसरे की पूरक हैं. ‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी’ अभियान आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करेगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/defence-news/story/somnath-temple-aerial-tribute-indian-army-mountain-eagles-rptc-2699830-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World