'पुतिन को खुश करने से बेहतर...', चीन में ऐतिहासिक वार्ता से पहले तिलमिलाया कीव

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिका, चीन और रूस के बीच होने वाली प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक से पहले यूक्रेन ने साफ कर दिया है कि उसके बिना उसके भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता. यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने इस बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूक्रेन से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बातचीत में ...

अमेरिका, चीन और रूस के बीच होने वाली प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक से पहले यूक्रेन ने साफ कर दिया है कि उसके बिना उसके भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता. यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने इस बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूक्रेन से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बातचीत में यूक्रेन की मौजूदगी जरूरी है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने की अपील की, ताकि वह जंग खत्म करें. 

यूक्रेनी विदेश मंत्री सिबिहा ने कहा कि ट्रंप और जिनपिंग को पुतिन को खुश करने के बजाय उन पर युद्ध रोकने के लिए दबाव बनाना चाहिए. उनके मुताबिक, यूक्रेन को बातचीत से बाहर रखकर होने वाली बैठक रूस की आक्रामकता को और बढ़ावा दे सकती है. इस बीच शी जिनपिंग, राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ट्रंप ने आपस में मुलाकात की. APEC के मंच पर फैमिली फोटो भी खिंचवाईं.

गुरुवार को होने वाली इस त्रिपक्षीय बैठक को लेकर आशंका जताई जा रही है कि तीनों ताकतवर देश यूक्रेन और यूरोप की भागीदारी के बिना ही युद्ध के भविष्य पर फैसले कर सकते हैं. ऐसी आशंका भी है कि दुनिया को प्रभाव वाले अलग-अलग क्षेत्रों में बांटने पर चर्चा हो सकती है.

पहले वॉशिंगटन की ओर से संकेत दिए गए थे कि बैठक में यूक्रेन का मुद्दा उठने की उम्मीद नहीं है. चीन भी लंबे समय से इसे अपना मुद्दा नहीं मानता रहा है. हालांकि, ट्रंप ने बाद में कहा कि यूक्रेन पर चर्चा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: जिनपिंग स्टाइल! मेहमान ट्रंप को पहले टैरिफ पर सुनाया, फिर बाहें फैलाकर किया स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को चीन के शेनझेन पहुंचे. एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खुद उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और गले भी मिले. इसके बाद ट्रंप का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच शहर पहुंचा. इस बीच, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि 2022 में रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों ने जो प्रतिबंध लगाए थे, वे नाकाम रहे हैं. उन्होंने प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक को बेहद उपयोगी बताया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/ukraine-future-china-donald-trump-xi-jinping-vladimir-putin-foreign-minister-ntc-mnrd-smsr-2699862-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World