थाला की एक जिद और खाली हो गया पूरा होटल! बिरयानी के लिए माही ने टीम के साथ रातोरात बदल लिया था ठिकाना

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
क्रिकेट के मैदान पर हमेशा शांत और ठंडे दिमाग से फैसले लेने वाले एमएस धोनी कई बार ऐसे फैसले ले लेते हैं जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है. कैप्टन कूल धोनी से जुड़ा एक ऐसा ही मजेदार और दिलचस्प किस्सा साल 2014 में देखने को मिला था. 

क्रिकेट के मैदान पर हमेशा शांत और ठंडे दिमाग से फैसले लेने वाले एमएस धोनी कई बार ऐसे फैसले ले लेते हैं जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है. कैप्टन कूल धोनी से जुड़ा एक ऐसा ही मजेदार और दिलचस्प किस्सा साल 2014 में देखने को मिला था. 

दरअसल, धोनी ने सिर्फ एक प्लेट बिरयानी के चक्कर में अपनी पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को रातोरात एक 5-स्टार होटल से निकालकर दूसरे होटल में शिफ्ट करवा दिया था.

यह पूरा मामला चैम्पियंस लीग टी20 टूर्नामेंट के दौरान हैदराबाद का है, जब चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेलना था. लेकिन मुकाबले से ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ जिससे धोनी बुरी तरह भड़क गए. 

उस समय सीएसके की टीम हैदराबाद के मशहूर 'ग्रैंड काकतीय' होटल में रुकी हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस होटल के अपने कड़े नियम थे कि मेहमान बाहर से लाकर खाना नहीं खा सकते. इसी दौरान धोनी के साथी खिलाड़ी अंबाती रायडू के घर पर खास तौर पर घर की बनी स्वादिष्ट बिरयानी तैयार की गई थी, जिसे टीम के खिलाड़ियों के लिए होटल भेजा गया था. 

शुरुआत में होटल मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को अपने कमरों में बैठकर वह बिरयानी खाने की अनुमति देने की बात कही थी. लेकिन धोनी इस बात पर अड़ गए कि पूरी टीम एक साथ बोर्ड रूम में बैठकर आराम से इस होम-मेड दावत का लुत्फ उठाएगी. होटल के अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए बोर्ड रूम में बाहर का खाना खाने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया. बस फिर क्या था, 'थाला' को यह बात नागवार गुजरी.

endrum thala 💛 #ForOurThala https://t.co/VRmPKS2yEe

होटल के इस रूखे रवैये से एमएस धोनी इतने खफा हुए कि उन्होंने तुरंत टीम मैनेजमेंट को बुकिंग रद्द करने का निर्देश दे दिया. धोनी के एक इशारे पर पूरी सीएसके टीम, कोचिंग स्टाफ और यहां तक कि बीसीसीआई के अधिकारी भी फौरन होटल छोड़कर ताज कृष्णा होटल में शिफ्ट हो गए.

अचानक हुए इस बदलाव से स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के भी होश उड़ गए थे, क्योंकि किसी भी वीआईपी और पूरी क्रिकेट टीम की सुरक्षा के इंतजाम रातोरात बदलना किसी चुनौती से कम नहीं होता. ग्रैंड काकतीय होटल में टीमों और अधिकारियों के लिए करीब 180 कमरे बुक किए गए थे.

यह भी पढ़ें: 5 खिताब जिताने वाले धोनी अब मेंटर, क्या CSK को दिला पाएंगे छठी ट्रॉफी?

हालांकि, इस घटना के बाद जब होटल प्रबंधन और फ्रेंचाइजी के अधिकारियों से सवाल किए गए तो सभी ने चुप्पी साध ली. होटल के जनरल मैनेजर ने गोपनीयता का हवाला दिया तो सीएसके के प्रवक्ता ने सिर्फ इतना कहा कि वे होटल की सर्विस से खुश नहीं थे इसलिए बाहर आ गए. 

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/throwback-when-an-angry-ms-dhoni-moved-the-entire-csk-team-out-of-a-hotel-over-biryani-aksp-dskc-2699668-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World