होर्मुज में तेल टैंकर पर फिर अटैक, जहाज पर सवार थे भारतीय नाविक

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
होर्मुज स्ट्रेट के आसपास समुद्री जहाजों पर हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है. बुधवार को भारतीय नाविकों को लेकर जा रहे एक और तेल टैंकर को निशाना बनाया गया. इस टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया. लाइबेरिया के झंडे वाला कच्चे तेल का टैंकर MT NAVIG8 MESSI 18 नवंबर को फारस की खाड़ी ...

होर्मुज स्ट्रेट के आसपास समुद्री जहाजों पर हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है. बुधवार को भारतीय नाविकों को लेकर जा रहे एक और तेल टैंकर को निशाना बनाया गया. इस टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया. लाइबेरिया के झंडे वाला कच्चे तेल का टैंकर MT NAVIG8 MESSI 18 नवंबर को फारस की खाड़ी में होर्मुज स्ट्रेट की तरफ बढ़ रहा था, तभी उस पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ. 

इससे पहले 17 नवंबर को भी पनामा के झंडे वाले एक जहाज पर हमला हुआ था. इस जहाज पर 24 भारतीय सवार थे.

भारत केंद्रीय जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसकी जानकारी दी है. 

जहाज पर तीन भारतीय नाविक सवार थे. सोनोवाल के मुताबिक, तीनों भारतीय नागरिकों समेत जहाज के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. हालांकि, एक भारतीय अधिकारी को उपचार और चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है.

सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. जहाज का संचालन करने वाली कंपनी के संपर्क में भी अधिकारी हैं, ताकि नाविकों की सुरक्षा, चिकित्सा देखभाल और कल्याण सुनिश्चित की जा सके. फिलहाल हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. न ही प्रोजेक्टाइल की प्रकृति और जहाज को हुए नुकसान का विस्तृत ब्योरा जारी किया गया है.   

इससे पहले 16 नवंबर को पनामा के झंडे वाले LPG टैंकर TARA GAS को भी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय निशाना बनाया गया था. लेकिन इसकी जानकारी 17 नवंबर को आई थी.  इस जहाज पर 25 सदस्यीय क्रू में 24 भारतीय नागरिक शामिल थे. हमले के बाद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित बताए गए थे. ताजा हमले ने एक बार फिर इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से गुजरने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. 

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक रास्तों में से एक है. वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 20 फीसदी हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है. भारत भी अपनी कच्चे तेल की जरूरतों के लिए इस समुद्री मार्ग पर काफी निर्भर है. ऐसे में यहां जहाजों पर लगातार हो रहे हमले भारत के ऊर्जा हितों और समुद्री व्यापार दोनों के लिए चिंता का विषय हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/indian-seafarer-attacked-in-hormuz-by-projectile-injured-liberia-flagged-tanker-ntcppl-dskc-2700038-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World