'मन हुआ कुदाल लेकर गुंबद को तोड़ डालूं...', मथुरा में मंदिर निर्माण पर मंत्री का विवादित बयान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है. प्रतापगढ़ में उन्होंने दावा किया कि मथुरा में 100 प्रतिशत नहीं, बल्कि एक करोड़ प्रतिशत मंदिर बनेगा. इस दौरान मंत्री ने कहा कि जब वह मथुरा में दर्शन करने गए थे, तो उनका मन हु...

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है. प्रतापगढ़ में उन्होंने दावा किया कि मथुरा में 100 प्रतिशत नहीं, बल्कि एक करोड़ प्रतिशत मंदिर बनेगा. इस दौरान मंत्री ने कहा कि जब वह मथुरा में दर्शन करने गए थे, तो उनका मन हुआ कि कुदाल लेकर गुंबद पर चढ़ जाएं और उसे खुद तोड़ दें. हालांकि, संवैधानिक पद पर होने के कारण उन्होंने ऐसा नहीं किया.

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान दिया है. प्रतापगढ़ में उन्होंने कहा कि मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण होकर रहेगा. उन्होंने दावा किया कि मंदिर बनने की संभावना 100 प्रतिशत नहीं, बल्कि एक करोड़ प्रतिशत है. मंत्री ने अपने मथुरा दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि करीब एक महीने पहले वह मथुरा गए थे. वहां दर्शन करने के बाद जब वह बाहर निकले तो उनके मन में गुंबद को तोड़ने का विचार आया था.

'मन हुआ कुदाल लेकर गुंबद पर चढ़ जाऊं' मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा, 'मैं अभी एक महीने पहले मथुरा गया था. जब दर्शन करके बाहर निकला तो मेरे मन में भावना आई कि कुदाल लेकर इस गुंबद पर चढ़ जाऊं और इसे तोड़ दूं.' उन्होंने आगे कहा कि वह संवैधानिक पद पर हैं, इसलिए ऐसा नहीं कर पाए. मंत्री ने दावा किया कि जल्द ही गुंबद टूटेगा और वहां भव्य मंदिर का निर्माण होगा.

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी साधा निशाना मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों का काम सिर्फ विरोध करना रह गया है.

मंत्री ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सनातन का विरोध करने के अलावा कुछ नहीं किया. उन्होंने दोनों दलों पर सनातन विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया. मथुरा में मंदिर निर्माण के मुद्दे पर अपनी बात दोहराते हुए मंत्री ने दावा किया कि वहां भव्य मंदिर जरूर बनेगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/mathura-grand-temple-construction-claim-by-up-minister-mayankeshwar-sharan-singh-ntc-pvp-rpti-2700071-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World