वेनेजुएला के साथ अमेरिका का नया सैन्य समझौता, रक्षा मंत्री हेगसेथ ने किया ऐलान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सैन्य सहयोग को लेकर एक नया समझौता हुआ है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकास में इसकी घोषणा की. जनवरी में अमेरिकी विशेष बलों के ऑपरेशन के बाद वेनेजुएला की यह उनकी पहली यात्रा है. इस ऑपरेशन में तत्कालीन राष्ट्रपति ...

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सैन्य सहयोग को लेकर एक नया समझौता हुआ है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकास में इसकी घोषणा की. जनवरी में अमेरिकी विशेष बलों के ऑपरेशन के बाद वेनेजुएला की यह उनकी पहली यात्रा है. इस ऑपरेशन में तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाकर अमेरिका ले जाया गया था.

काराकास स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में हेगसेथ ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए समझौते में साझा सैन्य प्रशिक्षण, खुफिया जानकारी साझा करना और सैन्य सहयोग के दूसरे पहलू शामिल हैं. हालांकि, उन्होंने समझौते की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की.

हेगसेथ ने 3 जनवरी को चलाए गए अमेरिकी सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' की भी तारीफ की. इसी अभियान के जरिए मादुरो को वेनेजुएला से अमेरिका ले जाया गया था. उन्होंने कहा कि एक साल पहले तक उनका यहां आना या अमेरिका की मौजूदगी की कल्पना करना भी लगभग नामुमकिन माना जाता.

मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद से वेनेजुएला में अमेरिका का प्रभाव बढ़ा है. खास तौर पर वहां के तेल क्षेत्र में अमेरिकी अधिकारियों की भूमिका बढ़ी है. वॉशिंगटन के अधिकारी ऊर्जा नीति और निवेश सहित कई अहम मामलों में वेनेजुएला के भविष्य को लेकर सक्रिय हैं.

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तेल समझौते का जिक्र करते हुए हेगसेथ ने कहा कि इससे पश्चिमी गोलार्ध के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व लगभग खत्म हो गया है. होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिहाज से एक अहम समुद्री मार्ग है.

हेगसेथ की वेनेजुएला यात्रा ऐसे समय हुई है, जब उनका बुधवार को कोलंबिया जाने का भी कार्यक्रम था. वहां वह सैन्य उपकरण सौंपने और कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के साथ सुरक्षा सहयोग पर चर्चा करने वाले थे.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/us-venezuela-military-cooperation-deal-after-maduro-removal-ntc-rlch-dskc-2700147-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World