बढ़ती सर्दी में खांसी को नजरअंदाज न करें, ये हो सकता है निमोनिया, बच्चों को ज्यादा खतरा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अगर आपके बच्चे को लगातार खांसी हो रही है और उसके साथ साथ सीने में घरघराहट या सांस लेने में परेशानी हो रही है तो इसको हल्के में न लें, ये निमोनिया का लक्षण हो सकता है. WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में दुनिया के करीब एक चौथाई कम्युनिटी अक्वायर्ड निमोनिया केस आते हैं. यानी हर साल...

अगर आपके बच्चे को लगातार खांसी हो रही है और उसके साथ साथ सीने में घरघराहट या सांस लेने में परेशानी हो रही है तो इसको हल्के में न लें, ये निमोनिया का लक्षण हो सकता है. WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में दुनिया के करीब एक चौथाई कम्युनिटी अक्वायर्ड निमोनिया केस आते हैं. यानी हर साल करीब 40 लाख केस. इनमें से करीब 5 में से 1 मरीज को अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है. डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में निमोनिया का रिस्क ज्यादा होता है. ऐसे में खास सावधानी बरतने की जरूरत है. 

आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट में डायरेक्टर डॉ. अमित बावेजा बताते हैं कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया का खतरा ज्यादा रहता है. इससे मौत का भी रिस्क होता है.  हालांकि इसको टाला जा सकता है. अगर माता- पिता निमोनिया के लक्षण पहचानकर समय पर इलाज शुरू करा दें तो इस बीमारी को गंभीर होने से पहले ही काबू किया जा सकता है. 

सर्दियों और प्रदूषण में क्यों बढ़ता है निमोनिया?    सर्दियों और प्रदूषण की वजह से कई रिस्क एक साथ आ जाते हैं. प्रदूषण में मौजूद PM2.5 फेफड़ों के काम करने की क्षमता को कमजोर कर देता है.  प्रदूषित हवा उन इम्यून सेल्स को भी कमजोर कर देती है, जो बैक्टीरिया को हटाते हैं. फिर ठंड बढ़ने पर लोग घरों के अंदर रहते हैं, जहां हवा कम आती है और वायरस तेजी से फैलते हैं. ऐसे में एक मामूली वायरल इंफेक्शन भी निमोनिया में बदल जाता है, और ये पैटर्न हर साल नॉर्थ इंडिया में देखा जाता है.

डॉ. अमित बताते हैं कि निमोनिया कभी भी अचानक शुरू नहीं होता है. लगातार खांसी, हल्की थकान और हल्का बुखार होता है. लेकिन लोग इसे मौसम का असर समझ लेते हैं, यही बड़ी गलती होती है. कुछ लोग तो इस दौरान  अदरक वाली चाय, भाप और पिछली बीमारी की बची हुई एंटीबायोटिक खा लेते हैं, लेकिन ये आराम तो नहीं देता बल्कि धीरे- धीरे सेहत को बिगाड़ता रता है. ऐसे में  हर दिन की देरी इंफेक्शन को फेफड़ों में और गहरा कर देती है. इससे ऑक्सीजन कम होने और अस्पताल में भर्ती होने तक पहुंच जाती है.

यह भी पढ़ें: प्रदूषण का असर: लंग्स कैंसर के आधे मरीज नॉन स्मोकर्स, 40 फीसदी महिलाएं, कम उम्र में कैसे बूढ़े हो रहे फेफड़े?

Original Source
https://www.aajtak.in/health/story/children-cough-respiratory-problems-pneumonia-winter-health-india-tvisa-dskc-2699886-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Health