'वो बहुत खूबसूरत हैं, जासूस नहीं...', जेनसन हुआंग की गर्लफ्रेंड एलिस पर ट्रंप का बयान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग के चीनी महिला के साथ अफेयर और उसके जासूस होने के मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उनके मुताबिक एलिस हुआंग के जासूस होने के दावे गलत हैं और वो महज एक चिप कारोबारी है.

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग के चीनी महिला के साथ अफेयर और उसके जासूस होने के मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उनके मुताबिक एलिस हुआंग के जासूस होने के दावे गलत हैं और वो महज एक चिप कारोबारी है.

ट्रंप ने बताया कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में जेनसन हुआंग के हालात का जिक्र सिर्फ थोड़े समय के लिए हुआ था. वहीं, एलिस हुआंग के जासूस होने के शक को लेकर ट्रंप ने कहा कि चीन से आने वाली हर खूबसूरत महिला को जासूस मान लिया जाता है. बुधवार को फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम 'द इंग्राहम एंगल' पर एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'हमने इस पर चर्चा नहीं की. मैंने शायद इसका जिक्र बस थोड़े समय के लिए किया क्योंकि ये एक बड़ी ट्रेजेडी है. ये एक ट्रेजेडी है. वो बेहद टैलेंटेड व्यक्ति हैं.'

एलिस हुआंग को लेकर क्या बोले ट्रंप?

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग का अफेयर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा था, तो उन्होंने कहा, 'मैंने ऐसा नहीं सुना है. मैंने ये नहीं सुना कि वो जासूस थीं. वो एक महिला थीं. वो एक खूबसूरत महिला थीं और चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को वो जासूस समझ लेते हैं. मैंने ये नहीं सुना कि वह जासूस थीं. वो एक कारोबारी महिला थीं जो चिप्स खरीदती थीं.

ट्रंप ने इस दौरान शी जिनपिंग के साथ डिनर के दौरान हुई बातचीत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'हमने पूरी शाम बात की और हमने AI के बारे में भी बात की.'

यह भी पढ़ें: जेनसन हुआंग के तीन अफेयर... तीन गर्लफ्रेंड, जानिए कौन, कब, कैसे आई करीब

बता दें कि जेनसन हुआंग ने खुद चीनी महिला एलिस के साथ अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात कुबूल की थी. उनके इस खुलासे के बाद उन्हें Nvidia के सीईओ पद से इस्तीफा देना पड़ा था. हालांकि ट्रंप कई बार उन्हें अपनी जॉब के लिए लड़ने की सलाह दे चुके हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/trump-calls-jensen-huang-girlfriend-alice-very-pretty-no-chinese-spy-ntc-drmt-dskc-2700279-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology