टीवी डिबेट में पत्रकार और गेस्ट के बीच जमकर चले लात-घूंसे... सामने आया वीडियो

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टीवी पर होने वाली राजनीतिक बहसों में अक्सर नेताओं और पैनलिस्टों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है. कई बार बहस इतनी बढ़ जाती है कि मेहमान एक-दूसरे पर निजी हमले करने लगते हैं. लेकिन आर्मेनिया के सरकारी टीवी चैनल पर एक राजनीतिक चर्चा के दौरान मामला इससे भी आगे निकल गया. यहां दो ...

टीवी पर होने वाली राजनीतिक बहसों में अक्सर नेताओं और पैनलिस्टों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है. कई बार बहस इतनी बढ़ जाती है कि मेहमान एक-दूसरे पर निजी हमले करने लगते हैं. लेकिन आर्मेनिया के सरकारी टीवी चैनल पर एक राजनीतिक चर्चा के दौरान मामला इससे भी आगे निकल गया. यहां दो मेहमानों के बीच पहले जमकर गाली-गलौज हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई. दोनों एक-दूसरे पर मुक्के बरसाने लगे और लातों से एक दूसरे को मारने लगे. 

हैरानी की बात यह है कि चैनल ने इस पूरे घटनाक्रम को बिना एडिट किए टीवी पर प्रसारित कर दिया. अब आर्मेनिया के टेलीविजन और रेडियो कमीशन (CTR) ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है. ये वीडियो 15 नवंबर का है, जो आर्मेनिया के सरकारी चैनल पब्लिक टेलीविजन कंपनी ऑफ आर्मेनिया (1TV) के कार्यक्रम 'द ग्रेट डिबेट' (मेटज़ बानावेच) का है. 

What was supposed to be a normal political debate on Armenian television in Armenia quickly turned into a chaotic scene as guests reportedly lost their cool and began exchanging blows right there on the programme. The heated disagreement escalated into a physical confrontation, https://t.co/JwwU7HED8A

हुआ कुछ यूं कि एक डिबेट में पत्रकार बोरिस मुराजी और राजनीतिक टिप्पणीकार हरुत्युन मक्र्तच्यान शामिल हुए थे. कार्यक्रम में विपक्ष के राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा हो रही थी. इसी दौरान मक्र्तच्यान ने मुराज़ी की राजनीतिक ईमानदारी और उनके संबंधों पर सवाल उठाए. उन्होंने उन्हें 'पॉलिटिकल प्रॉस्टिट्यूट' तक कह दिया और यौन रूप से आपत्तिजनक गालियां दीं.

इसके बाद मुराज़ी अपना आपा खो बैठे. वह पोडियम से उठकर मक्र्तच्यान के पास पहुंचे और उन्हें मुक्का मार दिया. देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. स्टूडियो में मौजूद कर्मचारियों और दूसरे लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया.

इस मामले में टीवी चैनल की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं. दरअसल, यह कार्यक्रम लाइव नहीं था, बल्कि पहले से रिकॉर्ड किया गया था. इसके बावजूद चैनल ने हिंसा और आपत्तिजनक गालियों वाले हिस्सों को एडिट किए बिना प्रसारित कर दिया. CTR ने अपने बयान में चैनल के इस संपादकीय फैसले पर 'चिंता और हैरानी' जताई.   

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/armenia-tv-debate-fight-journalist-boris-murazi-viral-video-tedu-dskc-2700580-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World