मलेशिया ने भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री को किया खत्म, जनवरी से नया नियम

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मलेशिया जाने की योजना बना रहे भारतीयों के लिए अहम खबर है. मलेशिया सरकार ने भारतीय नागरिकों को मिलने वाली वीजा फ्री एंट्री सुविधा खत्म करने का फैसला किया है. 1 जनवरी 2027 से भारतीय नागरिक बिना वीजा के मलेशिया में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. उन्हें यात्रा करने से पहले वैध वीजा लेना अनिव...

मलेशिया जाने की योजना बना रहे भारतीयों के लिए अहम खबर है. मलेशिया सरकार ने भारतीय नागरिकों को मिलने वाली वीजा फ्री एंट्री सुविधा खत्म करने का फैसला किया है. 1 जनवरी 2027 से भारतीय नागरिक बिना वीजा के मलेशिया में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. उन्हें यात्रा करने से पहले वैध वीजा लेना अनिवार्य होगा. मलेशिया के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने इसकी जानकारी दी है.

मलेशिया के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट (JIM) ने 17 नवंबर को जारी नोटिस में बताया कि भारतीय नागरिकों को दी गई वीजा छूट की सुविधा 1 जनवरी 2027 से उपलब्ध नहीं होगी. इसके बाद मलेशिया जाने वाले भारतीयों को पहले से वीजा लेना होगा. वीजा के लिए आवेदन 1 दिसंबर 2026 से MyVISA पोर्टल के जरिए किया जा सकेगा.

मलेशिया ने भारतीय नागरिकों के लिए 1 दिसंबर 2023 को 30 दिन की वीजा फ्री एंट्री सुविधा शुरू की थी. इसके तहत भारतीय पर्यटक बिना वीजा के 30 दिनों तक मलेशिया में रह सकते थे. उन्हें केवल यात्रा से तीन दिन पहले मलेशिया डिजिटल अराइवल कार्ड (MDAC) के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता था. यह छूट बाद में बढ़ाकर 2026 के आखिर तक कर दी गई थी. अब मलेशिया ने इसे आगे जारी नहीं रखने का फैसला किया है.

इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने साफ किया है कि वीजा आवेदन के लिए जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी. आवेदन मंजूर हो या खारिज, फीस रिफंड नहीं होगी. इसके अलावा नीति में बदलाव होने या यात्रा की योजना बदलने पर भी आवेदन शुल्क वापस नहीं मिलेगा. विभाग ने यह भी कहा है कि मलेशिया सरकार के निर्देशों के मुताबिक प्रवेश से जुड़े नियमों में कभी भी बदलाव किया जा सकता है. इसलिए यात्रियों को यात्रा से पहले नए नियमों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

मलेशिया के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने वहां जाने वाले विदेशी नागरिकों को पूरी यात्रा अवधि के लिए मेडिकल इंश्योरेंस लेने की सलाह भी दी है. विभाग के मुताबिक, मलेशिया में गैर-निवासियों को इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भुगतान करना पड़ता है. इलाज पर होने वाला पूरा खर्च यात्रियों को खुद उठाना होगा.

इससे पहले सितंबर में कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग ने मलेशिया में रह रहे भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री सुविधा का इस्तेमाल नौकरी तलाशने के लिए नहीं करने की सलाह दी थी. उच्चायोग ने कहा था कि उसे ऐसे भारतीयों की संख्या में बढ़ोतरी दिखी है, जिन्हें कुछ एजेंट नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके मलेशिया भेज रहे हैं. भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एडवाइजरी में स्पष्ट किया था कि 30 दिन की वीजा फ्री एंट्री सुविधा केवल पर्यटन और सामाजिक मुलाकातों के लिए है. इसके तहत मलेशिया में नौकरी करने की अनुमति नहीं है

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/malaysia-ends-visa-free-entry-for-indians-january-2027-ntc-mnrd-smsr-2700719-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World