इस्लाम बाबा... फकीर जिसे गुरु मानता है दाऊद, इससे बिना पूछे कोई फैसला नहीं लेता था डॉन

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जिंदगी और उसके नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पूर्व FBI एजेंट कमरान फरीदी ने दावा किया है कि दाऊद इब्राहिम इस्लाम बाबा नाम के एक फकीर पर बहुत ज्यादा भरोसा करता था. हालात ऐसे थे कि दाऊद और उसकी डी-कंपनी के लोग कोई भी बड़ा काम करने से पहले इस्ला...

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जिंदगी और उसके नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पूर्व FBI एजेंट कमरान फरीदी ने दावा किया है कि दाऊद इब्राहिम इस्लाम बाबा नाम के एक फकीर पर बहुत ज्यादा भरोसा करता था. हालात ऐसे थे कि दाऊद और उसकी डी-कंपनी के लोग कोई भी बड़ा काम करने से पहले इस्लाम बाबा से इजाजत लेते थे. बाबा की मंजूरी मिलने के बाद ही वे आगे बढ़ते थे.

कमरान फरीदी के मुताबिक, इस्लाम बाबा मूल रूप से मुंबई के डोंगरी इलाके से था. जब दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी पाकिस्तान चले गए, तब भी इस्लाम बाबा के साथ उनका संपर्क बना रहा. बाद में दाऊद ने उन्हें पाकिस्तान बुलवा लिया और अपने घर के पास एक जगह पर ठहराया. फरीदी ने बताया कि इस्लाम बाबा का भारत और पाकिस्तान, दोनों जगह काफी नाम था. हालांकि, कुछ समय पहले उनकी मौत हो गई.

फरीदी ने दावा किया कि दाऊद इब्राहिम इस्लाम बाबा की बातों पर आंख बंद करके भरोसा करता था. अगर दाऊद को रात में किसी काम के लिए जाना होता, तो वह पहले बाबा से पूछता था. बाबा मना कर देता तो दाऊद नहीं जाता था. फरीदी के मुताबिक, डी-कंपनी के दूसरे सदस्य भी बाबा के आदेश को इसी तरह मानते थे. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर बाबा किसी को नाश्ते में अंडा खाने से मना कर देते, तो वह अंडा भी नहीं खाता था.

कमरान फरीदी ने बताया कि FBI के लिए पाकिस्तान में दाऊद के नेटवर्क में घुसपैठ करने के दौरान उन्होंने अंडरकवर काम किया था. इस दौरान वह दाऊद से कई बार मिले और उसके करीब से देखा. उन्होंने दावा किया कि वह दाऊद की पार्टियों में भी शामिल हुए थे.

कमरान फरीदी के मुताबिक, उनकी कोशिश थी कि किसी तरह इस्लाम बाबा तक पहुंच बनाई जाए और उन्हें अपने कब्जे में लेकर दाऊद पर दबाव बनाया जाए. उनका मानना था कि बाबा के जरिए दाऊद और उसके नेटवर्क पर असर डाला जा सकता था, लेकिन वह इस्लाम बाबा तक नहीं पहुंच सके.

फरीदी ने दाऊद के भतीजे अनीस के बेटे से भी कथित तौर पर यह सवाल किया था कि मुंबई बम धमाकों के लिए फतवा किसने जारी किया था. उनका दावा है कि डी-कंपनी में किसी बड़े ऑपरेशन या धमाके का फैसला इस्लाम बाबा की मंजूरी के बिना होना संभव नहीं था. यहां तक कि माना जाता है कि 1993 में मुंबई में ब्लास्ट भी उसी बाबा की इजाजत पर किया गया था.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/dawood-ibrahim-islam-baba-approval-kamran-faridi-claim-ntc-mnrd-smsr-2700769-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World