फूंक दिया थाना, बमबाजी और हिंसा... बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी ने लगाया 'लॉकडाउन'

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी का समय नजदीक आते ही पड़ोसी मुल्क में हालात बिगड़ गए हैं. प्रतिबंधित हो चुकी शेख हसीना की पार्टी ने पहली बार पूरे बांग्लादेश में अपने दम पर लॉकडाउन लगा दिया. 19 नवंबर को बांग्लादेश के ज्यादातर हिस्से बंद रहे. बांग्लादेश की BNP सरकार ने ह...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी का समय नजदीक आते ही पड़ोसी मुल्क में हालात बिगड़ गए हैं. प्रतिबंधित हो चुकी शेख हसीना की पार्टी ने पहली बार पूरे बांग्लादेश में अपने दम पर लॉकडाउन लगा दिया. 19 नवंबर को बांग्लादेश के ज्यादातर हिस्से बंद रहे. बांग्लादेश की BNP सरकार ने हिंसा से निपटने के लिए 7 जिलों में 3000 सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया था. इसके बावजूद कई जगहों पर हिंसा हुई. 

गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, ढाका, चटगांव, नारायणगंज, गाजीपुर, गोपालगंज, मयमनसिंह और फरीदपुर के संवेदनशील जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मदद के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 96 प्लाटून तैनात की गई हैं, जिनमें लगभग 3,000 जवान शामिल हैं.

BGB अधिकारियों ने बताया कि गोपालगंज जिले में 27 प्लाटून, राजधानी में 23 और चटगांव में 15 प्लाटून तैनात की गई हैं, ये जवान जिला प्रशासन और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. 

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर तोड़फोड़, आगजनी और कॉकटेल बम विस्फोट की घटनाओं के बाद सभी हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, काशियानी में गोपालगंज-1 निर्वाचन क्षेत्र के सांसद सेलिमुज्जमान मोल्ला के घर और उनके रिश्तेदारों तथा समर्थकों के कई घरों में आगजनी की गई. 

हसीना के समर्थकों जिनमें अब प्रतिबंधित अवामी लीग और जुबो लीग के सदस्य और प्रतिबंधित छात्र लीग के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं ने जिले के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया और अपने पास स्थानीय हथियार रखे. प्रथम आलो के अनुसार कई कार्यकर्ता हथियार लहरा रहे थे.  अधिकारियों के अनुसार हसीना के जन्मस्थान तुंगीपाड़ा में एक पुलिस स्टेशन को आग लगाने के दो दिन बाद उन्होंने गोपालगंज में भी एक पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया. 

The banned @albd1971's politics of arson and destruction has once again been exposed in Gopalganj. Its activists, using mosque loudspeakers to mobilise, attacked Tungipara Police Station and set it on fire, completely destroying it. They also attacked and torched the homes of BNP leaders and activists across the district. These acts of violence and destruction are being instigated by fugitive Sheikh Hasina and other fugitive Awami League leaders through their provocative statements. The Awami League’s politics has always been one of arson, violence and destruction. Following the 2024 mass uprising and the mass killings committed under its rule, the party’s activities have been banned in Bangladesh. The BNP government will not tolerate such acts of violence and lawlessness. Those responsible must be brought to justice. #Bangladesh #BNP #BannedAwamiLeague #Arson #Violence #Gopalganj

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, "जब कार्यकर्ताओं ने गोपालगंज के काशियानी पुलिस स्टेशन में आग लगाई तो वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था."

फायर सर्विस के अधिकारी शिप्लू अहमद ने बताया कि इलाके में खड़ी 10 गाड़ियों को भी आग लगा दी गई. 

पिछले दो दिनों में BNP के दो अन्य सांसदों के घरों पर भी हमले हुए, जिससे गोपालगंज सबसे अशांत जिला बन गया है. गुरुवार को यहां ज्यादातर दुकानें और कारोबार बंद रहे.

बुधवार रात पश्चिमी नरेल में हुई हिंसा में BNP के दो स्थानीय नेताओं की मौत हो गई, जबकि पिछले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिमी फरीदपुर और पिरोजपुर में भी दो लोगों की जान चली गई.

ढाका के अगरगांव इलाके में गुरुवार सुबह अज्ञात लोगों ने मेट्रो रेल स्टेशन के नीचे एक देसी बम फोड़ दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. हालांकि इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ढाका के आसपास के औद्योगिक इलाकों में गारमेंट फैक्ट्री के मजदूरों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इसी दौरान लगे लॉकडाउन की वजह से राजधानी का कई दक्षिण-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों के साथ सड़क संपर्क पूरी तरह ठप हो गया।

ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों ने बताया कि गुरुवार सुबह मध्य नारायणगंज, उत्तरी मैमनसिंह और उत्तर-पश्चिमी राजशाही में अलग-अलग घटनाओं के दौरान अज्ञात लोगों ने खड़ी हुई पांच बसों और एक ट्रक को आग लगा दी. 

बांग्लादेश की राजधानी में भोर होने से पहले कच्चे बमों के धमाके हुए. जबकि चट्टगांव में पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर में आग लगा दी गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद ढाका में कई बम धमाके हुए आगजनी की गई और तोड़फोड़ की गई. पुलिस के अनुसार, कम से कम चार लोग घायल हुए हैं.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बीएनपी से जुड़े माने जाने वाले विरोधी कार्यकर्ताओं ने रात भर में ढाका में अवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर हमला किया और उनमें आग लगा दी.

अवामी लीग ने यह लॉकडाउन ऐसे समय में बुलाया है, जब पिछले साल एक विशेष ट्रिब्यूनल के उस फैसले की बरसी है, जिसमें हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी मानते हुए उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई गई थी.

79 वर्षीय हसीना 5 अगस्त, 2024 को बांग्लादेश से भागने के बाद से भारत में रह रही हैं. इससे पहले छात्रों के नेतृत्व में 'जुलाई विद्रोह' हुआ था, जिसके कारण उनकी सरकार गिर गई थी. बांग्लादेश भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है. हसीना ने दिसंबर 2026 में किसी भी कीमत पर बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया है.

'बीडीन्यूज24' के अनुसार लॉकडाउन से पहले ढाका में ही पुलिस ने 24 घंटे चले अभियान में 565 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें पूर्व शिक्षा मंत्री नूरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं, जिन्हें बुधवार रात ढाका स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था.

पीएम तारिक रहमान ने अवामी लीग की "वापसी" को रोकने के लिए "लोकतांत्रिक ताकतों" से एकजुट होने का आह्वान किया है. उन्होंने अवामी लीग को एक "आतंकवादी संगठन" और "गिरी हुई, पराजित और सत्ता से बाहर की गई फासीवादी ताकत" करार दिया.

मंगलवार रात संसद में दिए गए एक संबोधन में रहमान ने कहा कि आइए, हम 2024 की उस भावना के साथ फिर से एकजुट हों, जब हमने निरंकुश ताकतों को देश से बाहर खदेड़ दिया था. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उन ताकतों को निर्णायक रूप से हराया जाए.  

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/bangladesh-security-troops-sheikh-hasina-awami-league-lockdown-violence-dhaka-ntcppl-dskc-2700817-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology