चीन में ट्रंप-जिनपिंग के साथ थे पुतिन, यूक्रेन ने क्रीमिया ब्रिज पर फिर किया अटैक

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
क्रीमिया ब्रिज पर हमले से बौखलाए पुतिन ने यूक्रेन पर जवाबी हमला करने की चेतावनी दी है. पुतिन ने कहा है कि सब कोई इस बात को समझ ले कि हम इन हमलों का जवाब देंगे. हालांकि पुतिन की चेतावनी के बीच यूक्रेन ने क्रीमिया ब्रिज पर एक बार फिर से हमला कर दिया है. ये इस पुल पर चार दिन में तीस...

क्रीमिया ब्रिज पर हमले से बौखलाए पुतिन ने यूक्रेन पर जवाबी हमला करने की चेतावनी दी है. पुतिन ने कहा है कि सब कोई इस बात को समझ ले कि हम इन हमलों का जवाब देंगे. हालांकि पुतिन की चेतावनी के बीच यूक्रेन ने क्रीमिया ब्रिज पर एक बार फिर से हमला कर दिया है. ये इस पुल पर चार दिन में तीसरा हमला है. 

ताजा हमले के बाद रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल पर रेल यातायात रोकना पड़ा. रूस के अधिकारियों के मुताबिक, रात में हुए हमले के बाद पुल को हुए नुकसान का आकलन किया गया और सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई. हालांकि क्रीमिया के मॉस्को समर्थित प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने गुरुवार शाम करीब चार बजे से रेल यातायात बहाल किए जाने की जानकारी दी.

इस हमले पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. चीन के शेनझेन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "हम इन हमलों का जवाब देंगे और मैं चाहता हूं कि हर कोई इस बात को स्पष्ट रूप से समझ ले." पुतिन ने यह भी कहा कि उन्होंने केर्च ब्रिज को सैन्य उपकरणों और गोला-बारूद की आवाजाही के लिए बंद करने का आदेश दिया है.

यूक्रेन के ये हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शर्मिंदा करने के इरादे से किए गए लगते हैं. यूक्रेन ने इस पुल पर तब हमला किया जब वे चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर रहे थे. साथ ही, इनका मकसद यह दिखाना भी था कि इस युद्ध में यूक्रेन के पास अभी भी कुछ दांव बाकी हैं. 

यह हमला बर्लिन में अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के बीच बातचीत शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुआ है. 

इस बैठक में यूरोपीय नेता भी शामिल होंगे. ऐसे में यूक्रेन के हमलों को रूस पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है. यूक्रेन यह दिखाना चाहता है कि युद्ध में उसके पास अब भी ऐसे सैन्य विकल्प मौजूद हैं, जिनसे रूस को नुकसान पहुंचाया जा सकता है. बातचीत से पहले वो अपनी स्थिति को मजबूत जताना चाहता है.

इस बीच रूस ने भी यूक्रेन के कई इलाकों पर हमले किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक रूसी हमलों में 10 लोग घायल हुए हैं और यूक्रेन के आधे क्षेत्रों में नुकसान पहुंचा है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/putin-vows-to-retaliate-crimea-bridge-attack-ukraine-ntcppl-dskc-2700864-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World