दिल्ली के लाजपत नगर में फायर सेफ्टी उपकरण लगाते वक्त ही भड़की आग! एक की मौत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली के लाजपत नगर में बुधवार को आग लगने की घटना सामने आई. बताया जा रहा है कि इस आग की चपेट में दो लोग आ गए, जिनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है, स्थिति गंभीर बताई जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में वेल्डिंग का का...

दिल्ली के लाजपत नगर में बुधवार को आग लगने की घटना सामने आई. बताया जा रहा है कि इस आग की चपेट में दो लोग आ गए, जिनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है, स्थिति गंभीर बताई जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में वेल्डिंग का काम चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि यह काम आग से सुरक्षा के उपकरण लगाने के लिए किया जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया.

बता दें, 18 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:17 बजे लाजपत नगर थाने में एक PCR कॉल रिसीव हुई, जिसमें लाजपत नगर-II स्थित बिल्डिंग नंबर G-5 में आग लगने की सूचना मिली. जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग फंसे हुए थे. वहीं, इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गुरुवार को मौके पर FSL की टीम पहुंची और जांच की. पूरे मामले पर एडिशनल डीसीपी ने बताया कि FIR दर्ज कर जांच की जा रही है.

घटना की एक तस्वीर आप देख सकते हैं, यह लाजपत नगर की उस बिल्डिंग की है, जिसके बेसमेंट में बुधवार दोपहर आग लगी थी. वहीं, दूसरी तस्वीर गुरुवार की है, जब मौके पर जांच के लिए पुलिस की टीम पहुंची और घटना की जांच की गई.

इस संबंध में एडिशनल डीसीपी आईपीएस उत्कर्ष ने बताया कि लाजपत नगर इलाके में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची थी. बिल्डिंग से दो लोगों को रेस्क्यू किया गया था, जिनमें गौरव नाम के व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति प्रेम सिंह शर्मा का ICU में इलाज चल रहा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/lajpat-nagar-fire-incident-delhi-police-investigation-fir-ntc-amkr-rpti-2700921-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World