तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने से कितनी देर पहले करें लॉगिन? जानें सही समय

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
फेस्टिवल सीजन में कई स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स अपने घर जाते हैं, ताकि परिवार के साथ त्योहार मना सकें. लेकिन वापसी का टिकट बुक करना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोगों के पास एक ही ऑप्शन बचता है और वह है तत्काल टिकट बुकिंग. इसके जरिए कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद रहती है...

फेस्टिवल सीजन में कई स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स अपने घर जाते हैं, ताकि परिवार के साथ त्योहार मना सकें. लेकिन वापसी का टिकट बुक करना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोगों के पास एक ही ऑप्शन बचता है और वह है तत्काल टिकट बुकिंग. इसके जरिए कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद रहती है और लोग आसानी से अपनी यात्रा कर सकते हैं.

तत्काल टिकट बुक करना इतना आसान नहीं होता. बहुत कम लोगों को ही कन्फर्म टिकट मिल पाता है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि तत्काल टिकट बुक करने का सही समय क्या है? टिकट बुकिंग शुरू होने से कितनी देर पहले लॉगिन करना चाहिए, ताकि जल्द से जल्द टिकट बुक हो सके? आइए जानते हैं इसके बारे में.

सही समय जानने से पहले यह जान लेते हैं कि तत्काल टिकट की बुकिंग कब शुरू होती है. IRCTC पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए रोज सुबह 10 बजे AC कोच की विंडो खुलती है. वहीं, स्लीपर कोच के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है. इसके बाद लोग IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर लॉगिन करके टिकट बुक करते हैं.

टिकट बुकिंग के समय लॉगिन करने पर क्यों आती है परेशानी?

जब तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होती है, तो IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर एक साथ लाखों लोग लॉगिन करने की कोशिश करते हैं. इस वजह से वेबसाइट पर काफी लोड बढ़ जाता है.

कई बार वेबसाइट स्लो हो जाती है या फिर लॉगिन करने में परेशानी आती है. ऐसे में अगर आप बुकिंग शुरू होने के बाद लॉगिन करते हैं, तो आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है.

यह भी पढ़ें: महंगाई की मार! Samsung-Xiaomi के 41 फोन महंगे, ₹4,000 तक बढ़े दाम

अगर आप AC कोच का तत्काल टिकट बुक करने जा रहे हैं, तो इसकी बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है. ऐसे में आपको बुकिंग शुरू होने से करीब 2 मिनट पहले IRCTC अकाउंट में लॉगिन कर लेना चाहिए. इससे बुकिंग शुरू होते ही आप टिकट सर्च करके आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

इसी तरह स्लीपर कोच के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है. ऐसे में आपको सुबह 10:58बजे के  बीच लॉगिन कर लेना चाहिए. इससे आपको बुकिंग शुरू होने के समय लॉगिन करने में लगने वाला एक्स्ट्रा समय बचाने में मदद मिलेगी.

इस तरह पहले से लॉगिन करके रखने और पैसेंजर की जानकारी तैयार रखने से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया तेज हो सकती है. हालांकि, इससे कन्फर्म टिकट मिलने की गारंटी नहीं होती.

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/irctc-tatkal-ticket-booking-login-time-prym-dskc-2701114-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World