'गिरगिट रंग बदलता है, आदत नहीं', अखिलेश यादव पर आकाश आनंद का हमला

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने अयोध्या की रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि वह करना क्या चाहते हैं. आकाश आनंद ने सपा के PDA फॉर्मूले पर तंज कसते हुए कहा कि कल तक PDA में P का मतल...

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने अयोध्या की रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि वह करना क्या चाहते हैं. आकाश आनंद ने सपा के PDA फॉर्मूले पर तंज कसते हुए कहा कि कल तक PDA में P का मतलब पिछड़ा था, लेकिन ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ने के बाद रातोंरात P का मतलब पंडित हो गया. उन्होंने कहा कि चुनाव आते-आते P का मतलब फिर बदल जाएगा और D-A घबराए बैठे हैं कि कहीं उनका नंबर न लग जाए. अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट से आकाश आनंद ने जितेन्द्र सिंह बबलू को बसपा का उम्मीदवार भी घोषित किया.

आकाश आनंद ने आगरा में हुए सपा के दलित सम्मेलन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक दिन के सम्मेलन से पूरी सपा दलितों की पार्टी बन गई, लेकिन गिरगिट रंग तो बदल सकता है, अपनी आदत नहीं. उन्होंने सपा के थिंक टैंक रामगोपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे जिस भीड़ को सम्मान देने पहुंचे थे, उसी पर बरस पड़े और गुस्से में उन्हें ही 'मूरख' कह दिया.

आकाश आनंद ने अयोध्या के सोहावल में जनसभा को संबोधित करते हुए पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा. आकाश आनंद ने कहा कि पिछले 10 साल में 10 से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं. हमारा बच्चा सालभर पढ़ाई करता है, लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर बाजार में पहुंच जाता है. इस प्रदेश में अगर कोई चीज समय से पहले पहुंचती है तो वह लीक हुआ पेपर है.

आकाश आनंद ने कहा कि अयोध्या में हर साल दीयों का नया रिकॉर्ड बनाया जाता है. यह अच्छी बात है कि दीये जलने चाहिए, लेकिन सरकार से यह भी पूछा जाना चाहिए कि उनकी रोशनी कितने घरों तक पहुंचती है. दीयों का रिकॉर्ड हर साल टूटता है, लेकिन बेरोजगारी का रिकॉर्ड भी लगातार टूट रहा है. बीकापुर के भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विधायक पेशे से डॉक्टर हैं. ऐसे में उन्होंने सोचा कि जहां विधायक ही डॉक्टर हैं, वहां के अस्पताल भी अच्छे होंगे. लेकिन यह बात कहते ही सभा में लोग हंसने लग

आकाश आनंद ने बीकापुर के भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि डॉक्टर साहब विधानसभा में बैठे हैं, लेकिन बीकापुर का मरीज आज भी इलाज के लिए लखनऊ जाने वाली बस में बैठा है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से दो महीने पहले विधायक गांव-गांव जाकर लोगों के साथ फोटो खिंचवाते हैं और आश्वासन देते हैं, लेकिन जीतने के बाद जनता को पांच साल तक उनका इंतजार करना पड़ता है. उन्होंने यह भी कहा कि यहां के विधायक अमित सिंह चौहान जनता का फोन तक नहीं उठाते.

यह भी पढ़ें: गन्ने का बकाया, बाढ़ का मुआवजा और नौकरी... इन मांगों के साथ आकाश आनंद ने बिजनौर से भरी हुंकार

आकाश आनंद ने कहा कि अगर उनकी कोई बात अच्छी लगे तो हंस लेना और बुरी लगे तो बटन दबाकर हिसाब कर देना. उन्होंने शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को तीन बड़े मुद्दे बताते हुए कहा कि आज जब इनका हिसाब करने बैठे हैं तो तीनों में बड़े-बड़े जीरो नजर आते हैं.

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आकाश आनंद ने कहा कि वह जो आंकड़े जनता के सामने रख रहे हैं, वे एनसीआरबी के सरकारी आंकड़े हैं. उन्होंने दावा किया कि हत्याओं के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर वन है और हर साल 3 हजार से ज्यादा हत्याएं होती हैं. महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में भी प्रदेश नंबर वन है, जहां हर साल 65 हजार से ज्यादा मामले सामने आते हैं. उन्होंने तंज कसते

आकाश आनंद ने अयोध्या की रैली में कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस आंबेडकर की तस्वीर हाथ में लेकर घूमती है, लेकिन उनका इतिहास छिपाती है. आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने आरक्षण को किताबों तक सीमित रखा. आकाश आनंद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वजह से आंबेडकर को नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले वोट के लिए आंबेडकर को गले लगाती थी और सत्ता मिलने के बाद किनारे कर देती थी. उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि राज्य देखकर कांग्रेस की हमदर्दी बदल जाती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/akash-anand-ayodhya-rally-mayawati-up-assembly-election-akhilesh-yadav-ntc-mnrd-dskc-2701389-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World