सड़क किनारे तारों पर क्यों लटकती हैं पानी की बोतलें? जानें वजह!
अगर आपने भी सड़क किनारे लगे खंभों पर काले तारों के साथ प्लास्टिक की बोतलें लटकी देखी होंगी, तो कभी न कभी आपके मन में सवाल आया होगा कि आखिर इन्हें क्यों लगाया जाता है?
आपके घर तक आने वाला ऑप्टिकल फाइबर तार इन्हीं खंभों से होकर गुजरता है. इसी तार की मदद से आपको हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है.
ऑप्टिकल फाइबर बहुत पतला और नाजुक होता है. अगर यह कहीं से टूट जाए, तो इसे दोबारा जोड़ना पड़ता है. इसके लिए फाइबर के जॉइंट को एक खास बॉक्स में रखा जाता है.
लेकिन कई छोटे इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के पास ऐसे जॉइंट बॉक्स नहीं होते. ऐसे में पैसे बचाने के लिए वे ऑप्टिकल फाइबर के जॉइंट को प्लास्टिक की बोतल में रख देते हैं.
यह एक तरह का जुगाड़ है. इससे इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कम खर्च में फाइबर के जॉइंट को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं.
हालांकि, यह तरीका बहुत सुरक्षित नहीं माना जाता, क्योंकि प्लास्टिक की बोतलें मौसम और धूप की वजह से खराब हो सकती हैं. कई बार इन बोतलों के अंदर पानी भी भर जाता है.
अगर आपके इलाके में भी काले तारों के साथ ऐसी बोतलें लटकी दिखाई देती हैं, तो अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से इन्हें सही तरीके से सुरक्षित करने के लिए कह सकते हैं.
ऑप्टिकल फाइबर काफी नाजुक होता है. इसमें हल्का झटका लगने या ज्यादा मोड़ने से भी नुकसान हो सकता है. इस तार के अंदर से लाइट गुजरती है.

