पुतिन की चेतावनी के बाद कीव पर रूस का बड़ा हमला, मिसाइल-ड्रोन अटैक में तीन की मौत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने रातभर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं. हमले में कई इमारतों, पुलों और परिवहन से जुड़े ढांचे को नुकसान पहुंचा है. राजधानी के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई. यह हमला रूस के राष्ट्रपति व्...

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने रातभर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं. हमले में कई इमारतों, पुलों और परिवहन से जुड़े ढांचे को नुकसान पहुंचा है. राजधानी के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई. यह हमला रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उस चेतावनी के कुछ घंटे बाद हुआ, जिसमें उन्होंने यूक्रेन के हमलों का जवाब देने की बात कही थी.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुतिन ने गुरुवार को चीन में कहा था कि रूस यूक्रेन के हालिया हवाई हमलों का जवाब देगा. दरअसल, इसी हफ्ते यूक्रेन ने क्रीमिया को रूस की मुख्य जमीन से जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर तीन हवाई हमले किए थे. पुतिन ने दावा किया था कि इन हमलों से पुल के सड़क वाले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने इसे दोबारा बनाने की बात भी कही थी.

हमले के बाद कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि हमले में राजधानी के चार जिलों में नुकसान हुआ है. कई गैर-रिहायशी इमारतें भी इसकी चपेट में आई हैं. वहीं, बिजली कंपनी DTEK के अनुसार, पेचेर्स्की, सोलोमियांस्की, होलोसिव्स्की, निप्रोव्स्की और डार्नित्स्की जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद हो गई. इसके अलावा, पोडिल्स्की और डार्नित्स्की जिलों में परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े ढांचे को नुकसान पहुंचा है.

एजेंसी के मुताबिक, कीव के मेयर विताली क्लिचको ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल हमले में पोडिल्स्की ब्रिज को नुकसान पहुंचा है. इसके बाद नीपर नदी के दाहिने किनारे से बाएं किनारे की ओर जाने वाले ट्रैफिक को बंद कर दिया गया. डार्नित्स्की ब्रिज को भी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा, साउदर्न ब्रिज पर भी हमले का असर पड़ा है. यहां वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी गई है. अब बाएं किनारे से दाएं किनारे की ओर केवल 10 टन तक के वाहन जा सकते हैं. वहीं, 18 टन तक की सार्वजनिक परिवहन वाली गाड़ियों को भी जाने की अनुमति है. 

वहीं, मेयर क्लिचको ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी काम न हो तो वे अपनी गाड़ियों से शहर में न निकलें. उन्होंने कारोबारियों और संस्थानों से भी कहा है कि जहां संभव हो, कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की व्यवस्था करें.  

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/russia-ukraine-war-missile-drone-attack-on-kyiv-after-putin-warning-ntc-dhrj-dskc-2701502-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World