मामू की शादी में छाया जहीर का छोटा नवाब फतेहसिंह, फिदा हुई 'चक दे' गर्ल, प्रिंसेस सागरिका संग दिखा खास बॉन्ड
रॉयल परिवार की शाही शादी में इस बार सबकी नजरें एक ही फ्रेम पर टिक गईं. सागरिका घाटगे के भाई शिवजीत घाटगे ने पल्लवी संग सात फेरे लिए, और पूरी महफिल रोशनी से जगमगा उठी.
दूल्हा-दुल्हन के इस खास दिन पर 'चक दे' एक्ट्रेस विद्या मालवडे भी रॉयल अंदाज में पहुंचीं. गुलाबी लहंगे में उनका लुक इतना ग्रेसफुल था कि कैमरे बस उन्हीं पर ठहर गए.
शादी की इनसाइड तस्वीरों में विद्या का सबसे खूबसूरत पल जहीर और सागरिका के परिवार के साथ दिखा. उनकी केमिस्ट्री हर फ्रेम में झलक रही थी.
लेकिन एक बार फिर सारी लाइमलाइट चुराई छोटे नवाब फतेहसिंह ने. अपनी क्यूट मुस्कान और घुंघराले बालों से वो सबका दिल जीतते नजर आए. एक तस्वीर में विद्या छोटे फतेहसिंह को प्यार से निहारती दिखीं.
तो दूसरी तस्वीर में जहीर बेटे को गोद में लिए मुस्कुराते नजर आए. पापा-बेटे की ये बॉन्डिंग देखकर फैंस भी दिल हार बैठे. हर कोई कह रहा है, ये तो शादी की सबसे प्यारी तस्वीर है.
सागरिका ने भी भाई की शादी में रॉयल प्रिंसेस वाला जलवा बिखेरा. टिशू सिल्क साड़ी, रानी हार में वो बेहद खूबसूरत और रॉयल प्रिंसेस जैसी लगीं.
पूरे फंक्शन में शाही परिवार की खुशियां खुलकर छलकती नजर आईं. कभी हंसी, कभी गले मिलना और कभी फैमिली पोज, हर पल यादगार बन गया.
विद्या की ये इनसाइड तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छा गई हैं. फैंस कह रहे हैं, ऐसी शाही शादी और ऐसा प्यारा परिवार बार-बार देखने को नहीं मिलता.
विद्या और सागरिका के बीच अच्छी दोस्ती है. दोनों साथ में शाहरुख खान की चक दे फिल्म में काम कर चुकी हैं.

