Nita-Isha Tuning: दिवाली से पहले फूलों वाली सूती साड़ी में छाईं नीता अंबानी, सफेद सूट में ईशा ने की मां संग ट्विनिंग
रिलायंस इंडस्ट्रीस की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपने जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र के कर्जत में नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय की आधारशिला रखी है. मुंबई के पास कर्जत में 100 एकड़ में बनने वाली इस टाउनशिप का लक्ष्य 5,000 से अधिक लोगों को जीवन भर के लिए घर उपलब्ध कराना है. इसमें अनाथ बच्चे, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग लोग शामिल होंगे.
यह भव्य टाउनशिप समाज के उन लोगों को समर्पित है जिन्हें सबसे ज्यादा सहारे, प्यार और देखभाल की जरूरत होती है. इस मौके पर नीता के साथ उनकी बेटी ईशा अंबानी भी नजर आईं जिन्होंने मां के साथ मिलकर भूमि पूजन किया. खास बात थी कि इस कार्यक्रम के दौरान ईशा और नीता एक जैसे आउटफिट्स में नजर आईं.
नीता अंबानी का ग्रेसफुल एथनिक लुक भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह के दौरान नीता ने एक बेहद सुंदर और सोबर सफेद फ्लोरल साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने क्लोज गले का मैचिंग पैटर्न वाला स्टाइलिश ब्लाउज पहना था. उनकी साड़ी पर गुलाबी रंग के कमल के फूल पैटर्न नजर आ रहे थे. उन्होंने गले में मोतियों की माला, कान में मैचिंग डायमंड ईयररिंग्स और हाथों में चूड़ियां पहनी थीं.
उन्होंने अपने बालों को एक खूबसूरत ट्रेडिशनल बन में स्टाइल किया था, जिसमें लगे फूल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे.
ईशा अंबानी ने अपनी मां के लुक के साथ ट्विनिंग करते हुए एक क्लासिक सफेद प्रिंटेड कुर्ता और एथनिक ड्रेस चुना. उनके सूट पर भी फूल और क्यारियां नजर आ रही थीं. इसके साथ ईशा ने ग्रीन कलर का प्लाजो पहना था.
इस इवेंट के दौरान ईशा अंबानी ने अपने गले में एक खूबसूरत चेन पहनी हुई थी जिसमें ईशा अंबानी के पति आनंद, बेटी और बेटे कृष्णा के नाम के लेटर वाले पेंडेंट थे.
खुले बाल, गले में चेन और कानों में ईयररिंग्स पहने ईशा काफी खूबसूरत लग रही थीं. ईशा अंबानी का ये सिंपल, सोबर और ग्रेसफुल अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.


