Nvidia से पहले भी इन टेक कंपनियों के CEO के अफेयर ने मचाया था बवाल, जानें फिर क्या हुआ!
टेक दुनिया में जब भी किसी बड़ी कंपनी के CEO का नाम किसी विवाद में आता है, तो इसका असर सिर्फ उनकी निजी जिंदगी तक सीमित नहीं रहता. कई बार कंपनी की साख, शेयर बाजार और बड़े पदों पर बैठे लोगों की कुर्सी तक खतरे में आ जाती है. Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद के बीच अब टेक इंडस्ट्री के कुछ पुराने मामले भी चर्चा में हैं.
Intel से लेकर HP और Boeing तक, कई बड़ी कंपनियों के CEO को अपने निजी रिश्तों की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा. किसी को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी, तो किसी के जाने के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
सबसे पहले बात Intel की करते हैं. कंपनी के सीईओ ब्रायन क्रजानिच को 2018 में एक एम्प्लोयी के साथ रिश्ते की वजह से अपना पद छोड़ना पड़ा था. कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक, मैनेजर का अपने अंडर काम करने वाले एम्प्लोयी के साथ ऐसा रिश्ता रखना नियमों के खिलाफ था. उनके जाने के बाद Intel में लीडरशिप को लेकर बदलाव हुए.
यह भी पढ़ें: जेनसन हुआंग की Nvidia में वापसी पर लगा ब्रेक, राष्ट्रपति ट्रंप और एलन मस्क की पैरवी भी नहीं आई काम!
ऐसा ही एक मामला HP के पूर्व सीईओ मार्क हर्ड का भी था. उनके खिलाफ एक पूर्व कॉन्ट्रैक्टर ने सेक्सुअल हरासमेंट की शिकायत की थी. जांच में सेक्सुअल हरासमेंट साबित नहीं हुआ, लेकिन कंपनी के नियमों के उल्लंघन से जुड़ी बातें सामने आईं. इसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. इस खबर केबाद HP के शेयर करीब 10% तक गिर गए थे.
Boeing के CEO हैरी स्टोनसिफर को भी 2005 में एक महिला अधिकारी के साथ अफेयर सामने आने के बाद पद छोड़ना पड़ा था. वहीं, Nestlé के सीईओ लॉरेंट फ्रेक्स को अपने अधीन काम करने वाली एम्प्लोयी के साथ रिश्ते की जानकारी छिपाने के मामले में कंपनी ने पद से हटा दिया था.
यह भी पढ़ें: जेनसन हुआंग फिर बनेंगे Nvidia के CEO? एलन मस्क समेत टेक जगत के दिग्गजों ने शुरू की मुहिम
BP के सीईओ बर्नार्ड लूनी का मामला भी कुछ ऐसा ही था. 2023 में उन्होंने अपने पुराने रिश्तों के बारे में कंपनी के बोर्ड को पूरी जानकारी नहीं दी थी. इसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और कंपनी की मार्केट वैल्यू में करीब 3 अरब डॉलर की गिरावट आई.
Jeff Bezos और Andy Rubin के मामलों में क्या हुआ?
हालांकि, हर मामले में कंपनी को नुकसान नहीं हुआ. Amazon के जेफ बेजोस के निजी मैसेज लीक होने के बाद भी कंपनी के बोर्ड ने उनका साथ दिया. वहीं, Google के Android क्रिएटर एंडी रुबिन को कंपनी से विदाई के समय 90 मिलियन डॉलर का एग्जिट पैकेज मिला था. बाद में इस मामले ने कंपनी में कर्मचारियों के विरोध और कानूनी विवाद को जन्म दिया.
यह भी पढ़ें: जेनसन हुआंग की Nvidia में वापसी पर लगा ब्रेक, राष्ट्रपति ट्रंप और एलन मस्क की पैरवी भी नहीं आई काम!
अब बात Nvidia के जेनसन हुआंग की. रिपोर्ट के मुताबिक, उनके मामले में निजी रिश्ते के साथ चीन से जुड़े जासूसी के आरोपों का भी एंगल सामने आया है.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस विवाद के बीच Nvidia की मार्केट वैल्यू करीब 500 अरब डॉलर घट गई. हालांकि, इन दावों को स्वतंत्र रूप से साबित तथ्य नहीं माना जाना चाहिए. यानी टेक कंपनियों में सीईओ की निजी जिंदगी कई बार कंपनी के लिए भी बड़ी मुसीबत बन सकती है.


