टीम इंडिया को राहत, पांचवें ODI से मैट हेनरी बाहर, अब सीरीज मुट्ठी में करने का मौका
Matt Henry, IND vs NZ 5th ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय बल्लेबाजी की धज्जियां उड़ाने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी आखिरी मुकाबले में नहीं खेलेंगे. रविवार (15 नवंबर) को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में होने वाले पांचवें वनडे से पहले हेनरी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टेस्ट टीम के खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे. ऐसे में टीम इंडिया के पास सीरीज अपने नाम करने का अच्छा मौका होगा.
हेनरी ने शुक्रवार को खेले गए चौथे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था. उन्होंने महज 27 रन देकर 6 विकेट झटके. भारत को 334 रन का टारगेट मिला था, लेकिन पूरी टीम 26.4 ओवर में सिर्फ 89 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने सबसे कम वनडे स्कोर (88 रन) का रिकॉर्ड तोड़ने से महज एक रन से बच गई. भारत ने 2010 में दांबुला में 88 रन बनाए थे.यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा-विराट कोहली के पुराने दुश्मन मैट हेनरी! 2019 में तोड़ा था वर्ल्ड कप का सपना, अब 2026 में मचाया कहर
हेनरी ने मुकाबले के पहले ही ओवर में ऐसा कहर बरपाया कि भारतीय टीम संभल ही नहीं पाई. उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को शून्य पर पवेलियन भेज दिया. भारत का स्कोर बिना कोई रन बनाए 3 विकेट हो गया. इसके बाद काइल जेमीसन ने सीरीज का अपना पहला वनडे खेल रहे ऋतुराज गायकवाड़ (5) को आउट कर दिया. नियमित कप्तान शुभमन गिल ने आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इस मुकाबले से बाहर रहने का फैसला किया था. भारत का स्कोर 9 रन पर 4 विकेट हो गया और टीम इस झटके से उबर नहीं सकी.
विल यंग के शतक से न्यूजीलैंड ने बनाए 333 रन इससे पहले न्यूजीलैंड ने विल यंग की 125 रन की शानदार पारी के दम पर 333 रन बनाए थे. यंग ने 108 गेंदों का सामना किया. उन्होंने टिम सीफर्ट के साथ पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े. सीफर्ट ने 48 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि फिन एलन ने 41 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 50 ओवर में 333 रन बनाकर आउट हुई.यह भी पढ़ें: सपाट पिच के शेर, स्विंग के आगे ढेर! मैट हेनरी ने 27 रन में उखाड़े 6 विकेट, टीम इंडिया की 244 रन से धुलाई
भारत की ओर से गुरनूर बरार, आकिब नबी और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए. गुरनूर ने 69 रन देकर 2, आकिब ने 59 रन देकर 2 और अक्षर ने 39 रन देकर 2 विकेट लिए.यह भी पढ़ें: IND vs NZ: 'कोई गेंद अनप्लेएबल नहीं...', 244 रनों से हार पर गौतम गंभीर भड़के, कोहली-रोहित-श्रेयस की लगा दी क्लास
भारत के पास सीरीज जीतने का मौका चौथे वनडे में 244 रन की करारी हार के बावजूद भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर सकती है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम के पास आखिरी मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका रहेगा.

