बल्लेबाज सख्त, महादेव का भक्त! देखें PAK को पीटने वाले अभिषेक शर्मा का भक्तिमय रूप

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया ने मेंस क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता है. टीम इंडिया की इस जीत के सबसे बड़े नायक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे. अभिषेक ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और मात्र 28 गेंदों पर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल...

एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया ने मेंस क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता है. टीम इंडिया की इस जीत के सबसे बड़े नायक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे. अभिषेक ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और मात्र 28 गेंदों पर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 3 चौकों की मदद से 217 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

अब सोशल मीडिया पर हर तरफ अभिषेक शर्मा की चर्चा हो रही है. कोई उनकी बैटिंग स्किल की तारीफ कर रहा है तो उन्हें हैंडसम क्रिकेटर बता रहा है. जबकि अभिषेक शर्मा का एक छिपा हुआ धार्मिक स्वरूप भी है, जो कि अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाई दे जाता है. अभिषेक शर्मा अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अक्सर ऐसी तस्वीरें अपलोड करते हैं, जो उनकी आध्यात्मिक रुचि को उजागर करती हैं.

ध्यान लगाकर सेंचुरी की सेलिब्रेट क्रिकेटर अभिषेक शर्मा कभी संतों जैसी ध्यान मुद्रा में बैठे दिखाई देते हैं. तो कभी धार्मिक स्थल पर दर्शन के पोस्ट साझा करते हैं. कुछ समय पहले टी-20 में सेंचुरी लगाने के बाद उन्होंने ऑन फील्ड ध्यान की मुद्रा लगाकर सेलिब्रेट किया था. इसके अलावा, वह अपने क्रिकेट गुरु युवराज सिंह के साथ भी ध्यान लगाते हुए फोटो शेयर कर चुके हैं. उनका विश्वास है कि ध्यान लगाने से मन को शांति मिलती है. आत्मसंयम व्यक्ति को ऊर्जा से भरा देता है और विवेक का सही इस्तेमाल कर पाता है.

फुर्सत मिलते ही महादेव की शरण में इसके अलावा, अभिषेक शर्मा फुर्सत मिलते ही भगवान शिव के दर्शन करने उनकी शरण में पहुंच जाते हैं. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट खुद ये बात साबित करते हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने तमिलनाडु स्थित भगवान शिव के पापनाशम मंदिर के दर्शन किए थे. इस मंदिर में भगवान शिव के 108 लिंग होने का दावा किया जाता है. इसके अलावा, दुर्गम पहाड़ों में भगवान शिव के त्रिशूल के पास बैठकर ध्यान लगाने की एक तस्वीर भी उनकी सामने आई थी. इससे साफ पता चलता है कि भगवान शिव में अभिषेक की कितनी गहरी आस्था है.

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/asian-games-2026-india-beat-pak-in-final-abhishek-sharma-inning-lord-shiva-worship-tvisu-dskc-2660308-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World