Pakistan Gen Z Influencers: लाखों में फॉलोवर्स, करोड़ों में कमाई, ये हैं पाकिस्तान की टॉप Gen Z इन्फ्लुएंसर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सोशल मीडिया ने आज की जेन जी को अपनी पहचान बनाने का एक नया मंच दिया है. फिर चाहे वो किसी भी शहर या देश के जेन जी हो. ऐसे में पाकिस्तान में भी युवा लड़कियां इस मौके का खूब फायदा उठा रही हैं. कोई टिकटॉक पर अपने डांस और लिप-सिंक वीडियो से मशहूर है, तो कोई फैशन, ब्यूटी, मेकअप और लाइफस...

सोशल मीडिया ने आज की जेन जी को अपनी पहचान बनाने का एक नया मंच दिया है. फिर चाहे वो किसी भी शहर या देश के जेन जी हो. ऐसे में पाकिस्तान में भी युवा लड़कियां इस मौके का खूब फायदा उठा रही हैं. कोई टिकटॉक पर अपने डांस और लिप-सिंक वीडियो से मशहूर है, तो कोई फैशन, ब्यूटी, मेकअप और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए लाखों लोगों का ध्यान खींच रही है. इनमें से कई इन्फ्लुएंसर्स ने सोशल मीडिया की दुनिया से निकलकर मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बनाई है. आइए जानते हैं पाकिस्तान की ऐसी ही 8 चर्चित डिजिटल क्रिएटर्स के बारे में. (Image Credits- Ayla Adnan Instagram)  

पाकिस्तान की सबसे चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स में जन्नत मिर्जा का नाम जरूर आता है. उन्होंने टिकटॉक पर लिप-सिंक और एक्सप्रेशन वाले वीडियो से पॉपुलैरिटी हासिल की. धीरे-धीरे उनकी पहचान फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल क्रिएटर के रूप में भी बनने लगी. जन्नत मिर्जा के इंस्टाग्राम पर 63 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है. (Image Credits- Jannat Mirza)

अरीका हक पाकिस्तान की पॉपुलैरिटी डिजिटल क्रिएटर्स में शामिल हैं. उन्होंने टिकटॉक पर छोटे वीडियो और लिप-सिंक कंटेंट से अपनी पहचान बनाई. इसके बाद वो इंस्टाग्राम पर फैशन, मेकअप और लाइफस्टाइल से जुड़ी पोस्ट शेयर करने लगीं. अब वो मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं. अरीका के इंस्टाग्राम पर 43 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है. (Image Credits- Areeqa Haq Instagram)  

अलीश्बा अंजुम को सोशल मीडिया पर लिशे के नाम से भी जाना जाता है. वो डांस, लिप-सिंक और एंटरटेनमेंट से जुड़े वीडियो बनाती हैं. उनकी बहन जन्नत मिर्जा भी पाकिस्तान की बड़ी सोशल मीडिया स्टार हैं. दोनों बहनों की फोटोज और वीडियो अक्सर इंटरनेट पर चर्चा में रहते हैं. अलीश्बा के इंस्टाग्राम पर 36 लाख फॉलोअर्स है. (Image Credits- Alishba Anjum Instagram)  

कनवल आफताब ने टिकटॉक पर मजेदार वीडियो, छोटे इंटरव्यू और डेली लाइफ से जुड़े कंटेंट के जरिए पॉपुलैरिटी हासिल की. वह पहले ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. बाद में उन्होंने सोशल मीडिया को अपना करियर बनाया. अब वो होस्टिंग, फैमिली व्लॉग्स और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं. उनके पति जुलकरनैन सिकंदर भी फेमस डिजिटल क्रिएटर हैं. कनवल के इंस्टाग्रम पर 47 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स (Image Credits- Kanwal Aftab Instagram)

सेहर हयात पाकिस्तान की जानी-मानी टिकटॉक स्टार और डिजिटल क्रिएटर हैं. वह डांस, लिप-सिंक, कॉमेडी और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाती हैं. उनके वीडियो में फैशन और एंटरटेनमेंट का अच्छा मेल देखने को मिलता है. उन्होंने मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके टिकटॉक अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं. सेहर के इंस्टाग्राम पर 31 लाख फॉलोअर्स है. (Image Credits- Sehar Hayyat Instagram)

रोमाइसा खान ने सोशल मीडिया पर अपने मजेदार और कॉमेडी वीडियो के जरिए पहचान बनाई. वो टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी खासियत ये है कि वो कॉमेडी के साथ अपने कंटेंट में एक्टिंग का टच भी देती हैं. सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिलने के बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने साल 2020 में टीवी सीरीज ‘मास्टर्स’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. रोमाइसा खान के इंस्टाग्रम पर 38 लाख फॉलोअर्स है. (Image Credits- Romaisa Khan Instagram)  

लायबा खुर्रम ने अपनी कॉमेडी और मजेदार वीडियो से पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर पहचान बनाई. वह मीम्स, फोटो एडिट्स और वायरल ट्रेंड्स पर कंटेंट बनाती हैं. साल 2022 में टिकटॉक ने पाकिस्तान के अपने सालाना ट्रेंड्स और क्रिएटर्स की लिस्ट में उन्हें ‘ब्रेकथ्रू स्टार’ के तौर पर शामिल किया था. प्रो प्रकिस्तानी की रिपोर्ट के मुताबिक, वह उस साल की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर थीं. उनकी पॉपुलैरिटी बताती है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ ग्लैमरस कंटेंट ही नहीं, बल्कि ह्यूमर भी युवाओं को स्टार बना सकता है. लायबा के इंस्टाग्राम पर 18 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है.  (Image Credits- laiba khurram Instagramm)  

इन सभी डिजिटल क्रिएटर्स की  दिखाती है कि सोशल मीडिया अब सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि युवाओं के लिए अपने टैलेंट दिखाने और करियर बनाने का बड़ा मंच बन चुका है. पाकिस्तान की ये युवा इन्फ्लुएंसर्स अपने अलग-अलग कंटेंट और अंदाज से लोगों के बीच पहचान बना रही हैं. इससे यह भी साफ है कि आज के दौर में पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए किसी बड़े मंच का इंतजार करना जरूरी नहीं है. (Image Credits- Manal Iqbal Instagram)

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/news/photo/gen-z-famous-pakistani-female-influencers-social-media-stars-srss-2688802-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology