Parivartini Ekadashi 2026: करवट बदलेंगे विष्णु! परिवर्तिनी एकादशी से इन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू
Parivartini Ekadashi 2026: इस साल परिवर्तिनी एकादशी 22 सितंबर को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु पाताल लोक में योग निद्रा में रहते हुए करवट बदलते हैं. इस साल परिवर्तिनी एकादशी पर कुछ शुभ योग बनने वाले हैं. इस दिन रवि, अतिगंड और सुकर्मा योग बनने वाला है. साथ ही कई राशियों में ग्रहों की युति भी जातकों को लाभ देने वाली है. ज्योतिषविदों का कहना है कि परिवर्तिनी एकादशी से तीन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सके हैं.
कर्क राशि परिवर्तिनी एकादशी कर्क राशि के जातकों के लिए खास रह सकती है. इस राशि में गुरु के साथ मंगल की मौजूदगी है. गुरु की स्थिति ज्ञान, मार्गदर्शन और विस्तार से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत दे सकती है. इस दौरान रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं. कामकाज से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. सही दिशा में किए गए प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी.
कन्या राशि कन्या राशि के लिए भी परिवर्तिनी एकादशी का दिन महत्वपूर्ण रह सकता है. कन्या राशि में सूर्य और बुध की मौजूदगी है. बुध के कन्या राशि में स्थित होने से बुद्धि, विश्लेषण और संवाद क्षमता से जुड़े मामलों में मजबूती के संकेत मिलते हैं. इस दौरान जातक अपने कामकाज में क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने और जरूरी मामलों में स्पष्टता के साथ निर्णय लेने का अवसर मिल सकता है.
मकर राशि 22 सितंबर को चंद्रमा मकर राशि में रहेगा. साथ ही गुरु की दृष्टि मकर राशि पर पड़ रही है. ग्रहों की इस स्थिति से मानसिक संतुलन बनाए रखने और जरूरी फैसलों में मार्गदर्शन मिलने के संकेत मिलते हैं. करियर और आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभदायक रह सकता है. महत्वपूर्ण कामों को जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर पूरा करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.


