Pawan Singh at Dhirendra Shastri Ram Katha: धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में पावर स्टार पवन सिंह, गाए भजन...झूम उठा पूरा पंडाल, बोले- राजा भैया की कृपा है

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह जब मंच पर आते हैं, तो महफिल जम जाती है. लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ अलग था. न कोई फिल्मी डायलॉग, न कोई धमाकेदार गाना... बल्कि हाथ जोड़कर भक्ति में डूबे पवन सिंह और जुबां पर भगवान श्रीराम का भजन.

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह जब मंच पर आते हैं, तो महफिल जम जाती है. लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ अलग था. न कोई फिल्मी डायलॉग, न कोई धमाकेदार गाना... बल्कि हाथ जोड़कर भक्ति में डूबे पवन सिंह और जुबां पर भगवान श्रीराम का भजन.

प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा चल रही है. इसी कथा में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पहुंचे. उनके आते ही पंडाल तालियों और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं में अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए खासा उत्साह नजर आया.

पवन सिंह ने यहां सिर्फ कथा का आनंद ही नहीं लिया, बल्कि मंच पर पहुंचकर भजन भी गाया. उनका भक्ति से भरा अंदाज देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भी झूम उठे. भजन के दौरान पूरा पंडाल तालियों से गूंजता रहा. इसके बाद उन्होंने आरती में भी हिस्सा लिया और भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया.

इस खास मौके पर पवन सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजा भैया के आशीर्वाद से उन्हें इस पावन कथा में शामिल होने का मौका मिला. यह उनके लिए सौभाग्य की बात है.

उन्होंने कहा कि यहां भक्तों, सेवकों और श्रद्धालुओं का भाव देखकर उनका दिल गदगद हो गया. अपनी खुशी जाहिर करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं.

फिल्मों में अपनी दमदार आवाज और धमाकेदार गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह का यह भक्ति वाला अंदाज भी खूब पसंद किया गया. उनकी मौजूदगी ने रामकथा के माहौल में एक अलग ही रंग भर दिया. किसी ने मोबाइल में उनके भजन का वीडियो कैद किया, तो कोई अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों फिल्मों के साथ म्यूजिक की दुनिया में भी लगातार एक्टिव हैं. भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और सुपरहिट गानों से पहचान बनाने वाले पवन सिंह हिंदी और दूसरी भाषाओं के प्रोजेक्ट्स में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. फिल्म 'स्त्री 2' के गाने 'आई नहीं' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के गाने 'चुम्मा' से हिंदी दर्शकों के बीच भी उनकी लोकप्रियता बढ़ी. अब वह फिल्म 'डाकू: ए लव स्टोरी' से जुड़े म्यूजिक प्रोजेक्ट में भी नजर आए हैं। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्मों में 'मोहरा' और 'जियो मेरी जान' शामिल हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bhojpuri/story/pawan-singh-sings-bhajan-at-bageshwar-dham-dhirendra-shastri-ram-katha-rajay-bhaiya-pratapgarh-kunda-tmova-dskc-2700221-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World