Personality Test: नीली लहरों के बीच कौन सा नंबर चुनेंगे आप? पसंद बताएगी आपकी पर्सनैलिटी
सोशल मीडिया पर तमाम ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जिसमें अलग-अलग लोग अलग-अलग चीजें नोटिस करते हैं. इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें कहा जाता है. आप इन तस्वीरों में पहले क्या देखते हैं, उसके आधार पर आपकी पर्सनैलिटी के राज खुलते हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग चीजें नोटिस की. आपने तस्वीर में पहले क्या नोटिस किया उस आधार पर जानें अपने पर्सनैलिटी के राज. आपको सामने दिए गए तस्वीर में सबसे पहले आपको क्या दिखाई दिया है. जवाब आपके पर्सनैलिटी को बताता है.
जरा सोचिए, रात के अंधेरे में समुद्र की लहरें अचानक नीली रोशनी से चमकने लगें. ऐसा खूबसूरत नजारा देखकर आपका पहला रिएक्शन क्या होगा? क्या आप तुरंत पानी में जाने के लिए दौड़ पड़ेंगे, वहीं खड़े होकर उस नजारे को महसूस करेंगे, पानी के साथ खेलने लगेंगे या फिर किनारे पर बैठकर दूर से लहरों को निहारेंगे? दिलचस्प बात ये है कि आपका यही पहला फैसला आपके स्वभाव और पर्सनैलिटी से जुड़ी कुछ खास बातें बता सकता है. तो बिना ज्यादा सोचे बताइए, आप इनमें से क्या करेंगे? सोचिए, आप रात के समय समुद्र किनारे खड़े हैं. अचानक आपके सामने समुद्र का पानी चमकदार नीली रोशनी से जगमगाने लगता है. ऐसा नजारा देखकर कोई पानी की तरफ दौड़ पड़ेगा, कोई वहीं खड़े होकर इस खूबसूरत नजारे को महसूस करेगा, तो कोई दूर से बैठकर इसे देखना पसंद करेगा.
अब सवाल यह है कि आप ऐसी स्थिति में सबसे पहले क्या करेंगे? आपकी पहली बार बिना ज्यादा सोचे लिया गया फैसला आपके स्वभाव के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बता सकता है. यह एक मजेदार पर्सनैलिटी है, इसे साइंटिफिक टेस्ट नहीं माना जाना चाहिए.
1. चमकती लहरों की तरफ सीधे दौड़ पड़ेंगे द माइंड्स जर्नल के अनुसार, अगर तस्वीर देखकर आपका मन हुआ कि आप तुरंत समुद्र की चमकती लहरों में चले जाएं, तो इसका मतलब है कि आप नई चीजों को आजमाने से डरते नहीं हैं. आप ऐसे इंसान हो सकते हैं जो किसी नए मौके को देखकर ज्यादा सोचने के बजाय उसे आजमाना पसंद करते हैं. आपके अंदर नई चीजें जानने की इच्छा काफी मजबूत हो सकती है. आप जिंदगी में नए अनुभव लेने के लिए तैयार रहते हैं. कई बार आपके पास पूरी जानकारी न होने के बावजूद आप आगे बढ़ने का फैसला कर लेते हैं. आपके लिए किसी चीज को सिर्फ दूर से देखने के बजाय उसे खुद अनुभव करना ज्यादा जरूरी हो सकता है.
2. पानी में खड़े होकर बस नीली रोशनी को महसूस करेंगे अगर आपका पहला ख्याल था कि आप पानी के अंदर खड़े रहेंगे और अपने चारों तरफ चमकती नीली रोशनी को महसूस करेंगे, तो आप शांत और सोच-विचार करने वाले व्यक्ति हो सकते हैं. आपको हर चीज को तुरंत हासिल करने या उस पर नियंत्रण करने की जरूरत महसूस नहीं होती. आप किसी पल को उसी तरह महसूस करना पसंद करते हैं, जैसा वह है. ऐसे लोग छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान देते हैं और कई बार वह चीज देख लेते हैं, जिसे बाकी लोग जल्दबाजी में नजरअंदाज कर देते हैं. आपका शांत रहना कमजोरी नहीं, बल्कि चीजों को ध्यान से समझने का तरीका हो सकता है.
3. नीचे बैठकर पानी की चमक के साथ खेलेंगे अगर आपने सोचा कि आप नीचे बैठकर चमकते पानी को हाथ से छुएंगे या उसमें कुछ पैटर्न बनाने की कोशिश करेंगे, तो आपकी पर्सनैलिटी क्रिएटिव और एक्सप्रेसिव हो सकती है. आप सिर्फ किसी अनुभव को देखने के बजाय उसमें अपनी तरफ से कुछ जोड़ना पसंद करते हैं. किसी समस्या का हल निकालना हो, कोई नया आइडिया सोचना हो या किसी चीज को अलग तरीके से समझना हो, आप अपनी सोच का इस्तेमाल करना पसंद कर सकते हैं. आपके लिए जिंदगी सिर्फ घटनाओं को देखने का नाम नहीं है. आप उनमें खुद भी कुछ नया जोड़ना पसंद करते हैं. यही वजह है कि आपकी सोच दूसरों से थोड़ी अलग हो सकती है.
4. किनारे पर बैठकर दूर से लहरों को देखेंगे अगर आपका मन हुआ कि आप समुद्र में जाने के बजाय किनारे पर बैठकर इस खूबसूरत नजारे को देखें, तो आप शांत, धैर्य रखने वाले और चीजों को ध्यान से समझने वाले इंसान हो सकते हैं. आप हर मौके में तुरंत कूद पड़ने में विश्वास नहीं करते. पहले स्थिति को समझना और फिर फैसला लेना आपको ज्यादा सही लगता है. आप अपनी मन की बातों पर भरोसा कर सकते हैं और जानते हैं कि हर मौके पर तुरंत प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं होता. कई बार दूर रहकर किसी चीज को समझना और उसका आनंद लेना भी उतना ही अच्छा हो सकता है.
आपकी पहली पसंद क्या बताती है? इस तरह के पर्सनैलिटी टेस्ट का मकसद यह बताना नहीं है कि कोई व्यक्ति सही है या गलत. बल्कि ये हमें अपनी पसंद और मन के बारे में सोचने का मौका देते हैं. चमकती नीली लहरों को देखकर किसी का तुरंत पानी में जाना उसके एडवेंचरस नेचर को दिखा सकता है, वहीं किसी का चुपचाप खड़े रहना उसके शांत और विचारशील स्वभाव से जोड़ा जाता है. इसी तरह पानी के साथ खेलना क्रिएटिविटी और दूर से देखना धैर्य और ऑब्जर्वेशन से जोड़ा गया है.
तो अब आप बताइए, इन चारों में से आप क्या करते? पहली पसंद नंबर 1, 2, 3 या 4?
