'खूब सरस लागे छे!' पेट डॉग संग राधिका अंबानी का क्यूट पोज, एंटीक गोल्ड लहंगे में लगीं खूबसूरत, PHOTOS
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी का अंदाज ही कुछ ऐसा है कि वह जहां भी नजर आती हैं, अपने स्टाइल से महफिल लूट लेती हैं. कभी महंगे डिजाइनर आउटफिट्स में उनका रॉयल अंदाज देखने को मिलता है तो कभी ट्रेडिशनल भारतीय आउटफिट्स में उनकी सादगी दिल जीत लेती है. लेकिन इस बार राधिका का लुक थोड़ा खास है. इसकी वजह सिर्फ उनका खूबसूरत लहंगा नहीं, बल्कि तस्वीरों में उनके साथ नजर आ रहा प्यारा सा पेट डॉग भी है. राधिका कभी अपने इस साथी के साथ मस्ती करती दिखीं तो कभी कैमरे के सामने शानदार पोज देती नजर आईं.
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने राधिका की ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में वह एंटीक गोल्ड रंग के बेहद कलात्मक लहंगे में नजर आ रही हैं. राधिका की तस्वीरों को पहली नजर में देखकर ये किसी शाही पेंटिंग जैसा लगता है, जिस पर फिरोजी, मिंट ग्रीन, रोज पिंक और लिलैक जैसे रंगों से फूलों की बारीक कारीगरी की गई है. खास बात यह है कि यह सिर्फ एक डिजाइनर आउटफिट नहीं, बल्कि भारतीय हथकरघा, ट्रेडिशनल टेक्सटाइल और कारीगरों की मेहनत का खूबसूरत नमूना है.
पेट डॉग संग राधिका के क्यूट पोज राधिका की यूं तो सभी तस्वीरें बहुत प्यारी थीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी फोटो ने खींचा तो वह उनकी पेट डॉग के साथ खींची गई तस्वीर थी. एक तरफ उनका शाही लहंगा और दूसरी तरफ पेट डॉग के साथ उनकी मस्ती तस्वीरों को खास बना रही है.
उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट और रॉयल है. भारी कढ़ाई और रंगों से सजे लहंगे के बावजूद उनका अंदाज कहीं भी जरूरत से ज्यादा तामझाम वाला नहीं नजर आया.
ऐसा है राधिका का लहंगा राधिका ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ हैंडवावन ब्रोकेड लहंगा पहना है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका एंटीक गोल्ड बेस है. पुराने सोने जैसी चमक वाले इस बेस पर बेहद बारीकी से फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई है.
इस कढ़ाई में टर्कोइज यानी फिरोजी, मिंट, रोज पिंक और लिलैक जैसे खूबसूरत कलर्स का इस्तेमाल किया गया है. गोल्डन बेस पर उभरते ये रंग लहंगे को बेहद खास और अट्रैक्टिव बना रहे हैं. फूलों की बारीक डिजाइनिंग और हाथ से बुने ब्रोकेड की बनावट इसे एक शाही लुक देती है.
मल्टीकलर फ्लोरल ब्लाउज ने बढ़ाई लहंगे की खूबसूरती लहंगे के साथ राधिका ने मैचिंग ब्लाउज पहना है. इस ब्लाउज को भी बेहद बारीकी से तैयार किया गया है. इस पर मल्टीकलर फ्लोरल मोटिफ्स यानी कई रंगों के फूलों की डिजाइन बनाई गई है. साथ ही इसमें इंट्रिकेट एम्ब्रॉयडरी और खूबसूरत डिटेलिंग की गई है.
ब्लाउज की कढ़ाई लहंगे की स्कर्ट से मैच करती है. इस तरह पूरे आउटफिट में कलर्स और डिजाइन का कॉम्बिनेशन बना रहता है. ब्लाउज और लहंगे की ये मैचिंग उनके लुक को और भी शानदार बना रही है
दुपट्टे ने लुक को किया कंप्लीट राधिका के लुक में सबसे ज्यादा खूबसूरत उनका दुपट्टा रहा. उन्होंने लहंगे के साथ ऑम्ब्रे बांधनी दुपट्टा कैरी किया है. इसमें फिरोजी रंग धीरे-धीरे मिंट ग्रीन में बदलता नजर आता है. इस दुपट्टे में एक शानदार ब्रोकेड पल्लू भी दिया गया है, जिसे क्रिस्टल से सजे कॉइन टसल्स यानी सिक्कों जैसी लटकनों से सजाया गया है. इन लटकनों की खासियत यह है कि ये दुपट्टे को खूबसूरत फिनिश देने के साथ उसमें मूवमेंट भी जोड़ती हैं. यानी राधिका के इस लुक में छोटी से छोटी डिटेल का भी खास ध्यान रखा गया है.
नेकलेस से ईयररिंग्स तक, जूलरी ने दिया रॉयल टच इतनी खूबसूरत और बारीक कारीगरी वाले लहंगे के साथ राधिका ने जूलरी भी बेहद खूबसूरत पहनी. उन्होंने गले में गोल्ड टोन नेकलेस पहना है, जो उनके लुक को शाही अंदाज दे रहा है. इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए हैं.
हाथों में कंगन और चूड़ियां उनके एथनिक लुक को पूरा कर रही हैं. उनकी जूलरी की खासियत यह है कि यह लहंगे की खूबसूरती को उभार रही थी.
खुले बाल और सॉफ्ट मेकअप में दिखीं बेहद खूबसूरत राधिका ने अपने इस लुक के लिए मेकअप को नेचुरल और ग्लोइंग रखा है. चेहरे पर सॉफ्ट बेस, हल्का ब्लश, सटल आई मेकअप और न्यूड पिंक लिप्स उनके फीचर्स को खूबसूरती से उभार रहे हैं.
वहीं, उन्होंने बालों को हाफ-अप और हाफ-डाउन स्टाइल में रखा है. आगे की तरफ हल्के कर्ल्स और पीछे से आधे बंधे बाल उनके पूरे लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट बना रहे हैं. इस हेयरस्टाइल के साथ उनका पारंपरिक लहंगा और भी खूबसूरत लग रहा है.

