एशिया कप में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में लगातार तीसरी बार खिताब जीत लिया है. चीन में खेले गए फाइनल में भारत ने मेजबान टीम को 1-0 से हराया. इस जीत के साथ भारत ने जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. 

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में लगातार तीसरी बार खिताब जीत लिया है. चीन में खेले गए फाइनल में भारत ने मेजबान टीम को 1-0 से हराया. इस जीत के साथ भारत ने जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. 

टीम इंडिया की इस शानदार जीत की हीरो सानिका चंद्रकांत माने रहीं. उन्होंने 17वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई.

फाइनल मुकाबले की शुरुआत दोनों टीमों के लिए मुश्किल रही. चीन ने शुरुआत में ज्यादा गेंद अपने पास रखी. मेजबान टीम ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की. हालांकि भारतीय डिफेंस ने शानदार खेल दिखाया. चीन को गोल करने का कोई बड़ा मौका नहीं मिला.

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत को मौका मिला. 17वें मिनट में सानिका ने शानदार मूव बनाया. वह चीनी डिफेंडर के पीछे से निकलकर गोल के करीब पहुंचीं. इसके बाद लंबे पास पर उन्होंने शानदार डिफ्लेक्शन किया. गेंद सीधे गोल में गई और भारत 1-0 से आगे हो गया.

𝗔𝗡𝗗 𝗔𝗚𝗔𝗜𝗡, 𝗪𝗘 𝗥𝗨𝗟𝗘 𝗔𝗦𝗜𝗔! 🇮🇳🏆 INDIAN WOMEN"S TEAM ARE THE AHF JUNIOR ASIA CUP 2026 CHAMPIONS FOR THE THIRD TIME IN A ROW! 🥇🔥 The golden legacy continues with a 1-0 win over China in the final. 🇮🇳✨ The title win confirms a spot in the FIH Junior World Cup… pic.twitter.com/gk811zNSTX

गोल खाने के बाद चीन ने बराबरी की कोशिश तेज कर दी. उसे मैच का एकमात्र पेनल्टी कॉर्नर भी मिला. चीन ने इस मौके पर गोल कर दिया था. लेकिन गोल को मान्य नहीं माना गया. गेंद बैकबोर्ड की तय ऊंचाई से ऊपर जाकर गोल में गई थी.

इसके बाद भारत ने भी बढ़त बढ़ाने की कोशिश की. हाफ टाइम से दो मिनट पहले भारतीय कप्तान खैदेम शिलेम चानू को गोल का मौका मिला. उन्होंने निशाना साधा. लेकिन चीन की गोलकीपर ने शानदार बचाव कर दिया. हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे रहा.

वहीं दूसरे हाफ में चीन ने आक्रामक खेल दिखाया. उसने मेजबान टीम से बराबरी के लिए लगातार कोशिश की. तीसरे क्वार्टर में चीन को एक और अच्छा मौका मिला. लेकिन भारतीय डिफेंस ने खतरे को समय रहते भांप लिया. पास को रोककर भारत टीम ने गोल बचा लिया.

आखिरी क्वार्टर में मुकाबला काफी रोमांचक रहा. चीन लगातार भारतीय सर्कल में पहुंचने की कोशिश करता रहा. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना डिफेंस मजबूत रखा. उन्होंने चीन को गोल करने का मौका नहीं दिया. आखिरकार भारत ने 1-0 की बढ़त बरकरार रखी. इस जीत के साथ टीम ने लगातार तीसरी बार एशिया कप अपने नाम कर लिया.

𝗦𝗠𝗜𝗟𝗘𝗦, 𝗦𝗘𝗟𝗙𝗜𝗘𝗦 & 𝗔 𝗧𝗜𝗖𝗞𝗘𝗧 𝗧𝗢 𝗧𝗛𝗘 𝗪𝗢𝗥𝗟𝗗 𝗖𝗨𝗣! 🇮🇳📸 The celebrations are on as the Indian Junior Women’s Team lifts the AHF Junior Asia Cup 2026 title and seals its place at the FIH Junior World Cup! 🌏🥇#HockeyIndia #IndiaKaGame #JuniorAsiaCup pic.twitter.com/G6AiDOVYXC

गौरतलब है भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया. टीम ने एलीट पूल में तीन मैच जीते और एक मुकाबला ड्रॉ खेला. सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से करारी शिकस्त दी. इसके बाद फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर भारत ने डिफेंडिंग चैंपयिन का टैग बरकरार रखा. लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टीम ने जूनियर महिला हॉकी में अपनी मजबूत स्थिति भी कायम की.

हॉकी इंडिया ने टीम की इस कामयाबी पर खिलाड़ियों के लिए इनाम का ऐलान किया है. हर खिलाड़ी को 3 लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे.

A proud moment for Indian hockey! Congratulations to our Junior Women’s Hockey Team on retaining the Asia Cup with a superb unbeaten campaign. Their success reflects the talent and determination of the players. Best wishes to the entire team!@TheHockeyIndia pic.twitter.com/Z5pYVSYYWN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को जीत की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय हॉकी के लिए यह गर्व का पल है. उन्होंने टीम के एशिया कप बरकरार रखने और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने की तारीफ की.

पीएम मोदी ने कहा कि टीम की सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और उनके दृढ़ संकल्प को दिखाती है. उन्होंने पूरी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/story/pm-modi-congratulates-india-junior-womens-hockey-team-wins-third-consecutive-asia-cup-ntc-aktw-dskc-2642243-2026-09-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology