'हर खेत में सोलर पावर पहुंचाने वाले हैं, सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण बनाएं', कंपनियों से PM मोदी की अपील

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे खेती से जुड़े उपकरण और मशीन बनाने वाली कंपनियों से आग्रह करेंगे कि अब आप जो भी इक्विपमेंट बनाएं वो सोलर पावर से चलने वाले बनाएं, क्योंकि हम हर खेत में सोलर पावर पहुंचाने वाले हैं. पीएम ने कहा कि जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ दुनिया दौड़ पड़...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे खेती से जुड़े उपकरण और मशीन बनाने वाली कंपनियों से आग्रह करेंगे कि अब आप जो भी इक्विपमेंट बनाएं वो सोलर पावर से चलने वाले बनाएं, क्योंकि हम हर खेत में सोलर पावर पहुंचाने वाले हैं. पीएम ने कहा कि जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ दुनिया दौड़ पड़ी है, मैं खेती में उपयोग में आने वाले हर प्रकार के औजार. सोलर पावर से चलने वाले बनाने के पक्ष में हूं और उसकी दिशा में मैं काफी प्रयास भी कर रहा हूं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से आयोजित किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 को संबोधित कर रहे थे. 

सोलर पावर क्रांति का उदाहरण देते हुए कहा कि इसने देश के अन्नदाता को ऊर्जादाता बना दिया है. पीएम कुसुम योजना के तहत अब तक करीब 12 लाख सोलर पंप दिए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि इससे किसानों का बिजली बिल कम हो रहा है. किसान अपने खेतों में सोलर प्लांट लगाकर बिजली से कमाई भी कर रहे हैं. 

भविष्य की कृषि की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साथियो आज का भारत खेती में इंजीनियरिंग की भूमिका को भी विस्तार दे रहा है.  हमारे कृषि वैज्ञानिक, इंजीनियर और युवा मिलकर ऐसे उपकरण और मशीनें विकसित कर रहे हैं. जो खेती का खर्च कम कर रही है. कहीं ऐसी मशीनें बन रही है जो बुआई और कटाई का काम आसान कर रही है.

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद एग्रीकल्चर सेक्टर के उद्योगपतियों और स्टार्टअप शुरू कर रहे उद्यमियों से कहा कि अब आप जो भी इक्विपमेंट बनाएं, वो सोलर पावर से चलने वाले बनाएं, क्योंकि हम हर खेत में सोलर पावर पहुंचाने वाले हैं. जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ दुनिया दौड़ पड़ी है. मैं खेती में उपयोग में आने वाले हर प्रकार के औजार सोलर पावर से चलने वाले बनाने के पक्ष में हूं और उसकी दिशा में मैं काफी प्रयास भी कर रहा हूं. 

पीएम मोदी ने स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज से भी अपील की और कहा कि आप इस सेक्टर पर बल दीजिए ये बहुत बड़ा रिवोल्यूशन का क्षेत्र बनने वाला है. इतना ही नहीं अब सेंसर आधारित, एआई टेक्नोलॉजी से लैस ऐसे उपकरण भी बन रहे हैं जो किसान को सटीक जानकारी दे सके. और जो छोटे से छोटे किसानों की भी पहचान में हो. अब सॉयल टेस्टिंग के लिए मोबाइल फोन पर वो उस व्यवस्था बन रही है की मोबाइल फोन पर आप मिट्टी थोड़ी डाल दीजिए आपको मोबाइल फोन तुरंत रिपोर्ट दे देता है कि मिट्टी में किस तरह के पोषक तत्वों और कितने फर्टिलाइजर की जरूरत है. 

PM मोदी ने कहा कि आज भारत में एग्री इंजीनियिरिंग से लेकर एग्री स्टार्टअप तक अवसर ही असवर है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/agriculture/agriculture-rural-news/story/pm-narendra-modi-kisan-tak-conference-bharat-agriculture-solar-powered-tool-ntcppl-dskc-2694836-2026-11-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World