'PM मोदी के आइडिया पर यूक्रेन में खत्म हो सकती है जंग...', रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन जंग को खत्म करने की कोशिशों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आइडिया की तारीफ की है. गुरुवार को पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अच्छे और दोस्ताना रिश्तों के बावजूद लगातार यूक्रेन में चल रहे संघर्...

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन जंग को खत्म करने की कोशिशों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आइडिया की तारीफ की है. गुरुवार को पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अच्छे और दोस्ताना रिश्तों के बावजूद लगातार यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को खत्म करने का मुद्दा उठाते हैं.

पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जंग खत्म कराने में गहरी दिलचस्पी है और उनके पास ऐसे अच्छे आइडिया हैं, जिनके जरिए दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान तलाशा जा सकता है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस मामले में तटस्थ रुख रखते हैं, लेकिन उनकी दिलचस्पी संघर्ष को खत्म करने में है.

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के आइडिया के लिए शुक्रगुजार हैं. उन्होंने पीएम मोदी की उस इच्छा की भी तारीफ की, जिसमें वह इस संघर्ष को बातचीत और शांतिपूर्ण तरीकों से जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी लगातार रूस-यूक्रेन जंग के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति पर जोर देते रहे हैं. अगस्त में जापानी अखबार 'द योमिउरी शिंबुन' को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत ने इस संघर्ष को लेकर सिद्धांत आधारित और मानवीय रुख बनाए रखा है.

पीएम मोदी ने कहा था कि भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ अच्छे रिश्ते हैं और इसी वजह से वह शांति की दिशा में होने वाली सार्थक कोशिशों को मजबूत करने में मदद कर सकता है. उन्होंने कहा था कि भारत यूक्रेन में जल्द और स्थायी शांति बहाल करने की दिशा में होने वाले प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है.

पीएम मोदी और पुतिन की हालिया मुलाकात सितंबर में नई दिल्ली में हुए 18वें ब्रिक्स समिट के दौरान हुई थी. दोनों नेताओं ने व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ आर्थिक सहयोग 2030 कार्यक्रम, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा की थी.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/russian-president-vladimir-putin-praises-pm-narendra-modi-ready-to-end-war-in-ukraine-ntc-mnrd-smsr-2658860-2026-10-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World