अक्‍टूबर में क्‍यों आएगी PM किसान योजना की 24वीं किस्‍त? जानिए ये 2 कारण

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्‍त 2026 में आने की उम्‍मीद की जा रही है. हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक 24वीं किस्‍त को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है, लेकिन संभाना है कि इसकी अगली किस्‍त को लेकर सरकार को नोटिफिकेशन जल्‍द जारी हो सकता है. 

पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्‍त 2026 में आने की उम्‍मीद की जा रही है. हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक 24वीं किस्‍त को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है, लेकिन संभाना है कि इसकी अगली किस्‍त को लेकर सरकार को नोटिफिकेशन जल्‍द जारी हो सकता है. 

यह एक ऐसी योजना है, जिसके तहत किसानों और उनके परिवारों को हर साल 6000 रुपये दिया जाता है. यह राशि 2000 रुपये के टुकड़ों में तीन किस्‍तों के माध्‍यम से लाभार्थी के बैंक अकाउंट में जमा किया जाता है. भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किया जाता है. 

इससे पहले पीएम किसान योजना की 23वीं किस्‍त 20 जून 2026 को जारी की गई थी. इस दौरान 9.44 करोड़ से ज्‍यादा किसानों के बैंक अकाउंट्स में 18,880 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की  राशि ट्रांसफर की गई थी. 

क्‍यों अक्‍टूबर में आ सकती है किस्‍त?  अक्‍टूबर में इस योजना के तहत किस्‍त जारी होने दो खास वजह हैं. पहली वजह- इस योजना के तहत हर चार महीने के अंतराल पर किस्‍त जारी की जाती है. अक्‍टूबर में चौथा महीना पूरा होने वाला है. इससे पहले जून में किस्‍त जारी हुई थी. वहीं दूसरी वजह- त्‍योहारों पर सरकार किसानों को अक्‍सर तोहफा देती है. इस बार भी त्‍योहारों पर पीएम किसान योजना की किस्‍त का तोहफा दे सकती है. दशहरा या दिवाली के मौके पर ये किस्‍त जारी की जा सकती है. 

केवाईसी का काम फटाफट निपटा लें बहुत से किसानों की किस्‍त, तब रुक जाती है, जब उनकी बैंक केवाईसी अपडेट नहीं होती है. अगर आपके भी बैंक अकाउंट में केवाईसी अपडेट नहीं है तो आपको ब्रांच जाकर ये काम तुरंत पूरा कर लेना चाहिए. अगर ये पता करना है कि आपकी केवाईसी हुई है या नहीं बैंक कर्मचारी से जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा, आप आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर भी केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा. अगर पहले आपने ये प्रॉसेस नहीं किया है तो पोर्टल पर जाकर ओटीपी, बायोमेट्रिक और अन्य तरीकों से ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं. 

इसके अलावा, किसानों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके व्यक्तिगत विवरण, जमीन के रिकॉर्ड और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी सही और अपडेट है. लाभार्थियों की पहचान और योजना की राशि भेजने की प्रक्रिया में आधार आधारित प्रमाणीकरण का इस्तेमाल किया जाता है. अगर इन चीजों में से कोई भी एक चीज कम होता है तो आपकी किस्‍त रुक सकती है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/agriculture/agriculture-rural-news/story/pm-kisan-yojana-24th-installment-in-october-by-two-reason-tutd-dskc-2652823-2026-09-25?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World