PM मोदी के जन्मदिन पर काशी से वडनगर तक मेगा बाइक यात्रा, 250 बाइक्स पर 500 बाइकर्स

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खास तैयारियां की गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर बीजेपी की तरफ से एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सि...

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खास तैयारियां की गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर बीजेपी की तरफ से एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से होगी. इस अभियान की शुरुआत वाराणसी से की जा रही है. इसी कड़ी में काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा में 250 बाइक्स पर 500 बाइकर्स शामिल होंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह 10 बजे 51 सेवा यात्री यानी बाइकर्स ललिता घाट पहुंचेंगे. यहां गंगा जल भरने के बाद डमरु दल और शंखनाद के बीच सभी सेवा यात्री बाबा विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे. बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचने के बाद सेवा यात्री गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे. इसके बाद मंदिर में बटुकों की ओर से मंत्रोच्चार किया जाएगा. इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की जाएगी. गंगा जल बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने के बाद सेवा यात्री उसी आस्था और संकल्प के साथ वडनगर की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे.

17 सितंबर को दोपहर 12 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा. कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. इसके बाद जनसभा होगी. जनसभा के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को रवाना किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बाइकर्स को हरी झंडी दिखाएंगे. रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बाहर यात्रा रवाना होने से पहले गुब्बारे छोड़े जाएंगे. इसके बाद अतिथिगण फ्लैग ऑफ कर सेवा यात्रियों को वडनगर के लिए रवाना करेंगे.

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम संयोजक और सांसद वी डी शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से यह एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा.

काशी से वडनगर के लिए निकलने वाली बाइक यात्रा को लेकर भी खास तैयारियां की गई हैं. रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से निकलने के बाद वाराणसी की सीमा तक लगभग 10 स्थानों पर काशीवासी और भाजपा कार्यकर्ता सेवा यात्रियों का स्वागत करेंगे. इन स्थानों पर बाइकर्स पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा. यात्रा में शामिल 250 बाइक्स पर 500 बाइकर्स काशी से वडनगर तक का सफर तय करेंगे. गंगा जल से भरे कलश, बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, डमरुओं की गूंज और शंखनाद के बीच शुरू होने वाली यह यात्रा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रमुख हिस्सा होगी.

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि यात्रा में ढाई सौ बाइक्स पर 500 बाइकर्स सवार रहेंगे. ये सभी वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से यात्रा शुरू करके वडनगर तक जाएंगे. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, पूरे रास्ते बाइकर्स की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम मौजूद रहेगी. पुलिस टीम यात्रा को एस्कॉर्ट भी करेगी, ताकि रास्ते में किसी तरह की दिक्कत न हो. इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर वाराणसी से वडनगर तक निकलने वाली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं. धार्मिक अनुष्ठान से शुरू होने वाली यह यात्रा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से फ्लैग ऑफ के बाद वडनगर के लिए रवाना होगी.  

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/pm-modi-birthday-seva-sankalp-bike-yatra-varanasi-to-vadnagar-bikers-lclar-strc-2644137-2026-09-16?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World