ब्रिक्स बिजनेस फोरम में PM मोदी संग फोटो खिंचवाने की होड़, महिला प्रतिनिधियों ने कहा- 'हम बहुत लकी हैं'
नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यादगार तस्वीर खिंचवाने के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महिला प्रतिनिधियों ने आगे बढ़कर प्रधानमंत्री से फोटो के लिए आग्रह किया. पीएम मोदी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए हाथ मिलाया और साथ खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाईं. इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी पास से गुजरते नजर आए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के बाद बैकड्रॉप के पास महिला प्रतिनिधि इकट्ठा होती हैं . एक प्रतिनिधि प्रधानमंत्री से कहती हैं 'कैन वी हैव अ पिक्चर' जिस पर पीएम मोदी मुस्कुराते हुए उनका स्वागत करते हैं. फोटो खिंचवाते वक्त प्रतिनिधियों की खुशी साफ देखी जा सकती है. तस्वीर खिंचवाते समय एक महिला प्रतिनिधि उत्साहित होकर कहती हैं 'यू आर सो लकी' जिस पर दूसरी महिला तुरंत जवाब देती हैं 'वी आर ऑल सो लकी'. इस दौरान कैमरे और मोबाइल फोन से तस्वीरें लेने की होड़ लग गई. प्रतिनिधियों ने इस खास पल को कैमरे में कैद कर अपनी खुशी जाहिर की.
When the BRICS moment comes with a photo op! 📸🇮🇳 BRICS delegates gather around PM @narendramodi for a memorable picture.#BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship #MEAIndia pic.twitter.com/6evCv7kFJ8

