Pushkar Mela 2026: पुष्कर मेले में वायरल हो रही ये किन्नर, साथ में रखती है 500 के नोटों से भरी पोटली!
पुष्कर मेल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें मेले में आए करोड़ों रुपये के घोड़ों और भैसों के वीडियो शामिल हैं. लेकिन, इन वीडियो में एक किन्नर के वीडियो भी काफी वायरल हैं, जो कुछ वीडियो में खूब सारे पैसे दिखाते हुए नजर आती है तो कुछ वीडियो में घोड़ों का सौदा करवाते नजर आई. साथ ही कुछ वीडियो में वो दूसरे किन्नर से झगड़ते हुए नजर आ रही है. उसका कहना है कि वो दूसरे किन्नर की तरह नहीं रहती हैं और ना ही भीख मांगकर पैसे मांगती हैं. मेले में वायरल किन्नर को देखने के लिए भी भीड़ उमड़ रही है.
वायरल हो रहे किन्नर के वीडियो में दिख रही है कि वो मेले में घूम रही है और वो एक वीडियो बनाने वाले शख्स को अपने पास रखी एक पोटली दिखाती है, जिसमें काफी नोट रखे हैं. इस किन्नर का नाम सुशीला किन्नर बताया जा रहा है, मेले में कई जगह डांस करती हुई नजर आई हैं. किन्नर के साथ हमेशा कई लोग नजर आते हैं. ये अपने डांस, भीड़भाड़ और मेले से जुड़े अलग-अलग दावों व विवादों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लेकर बच्ची को धक्का देने की बात पर आलोचना हो रही है, जबकि एक अन्य वीडियो में वह भीड़ और मीडिया के व्यवहार पर नाराज होती दिखती हैं. जिस बच्ची को धक्का दिया गया, उस लड़की का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है और वो किन्नर पर मनमानी का आरोप लगा रही है.
वहीं, एक वीडियो में घोड़ों का सौदा कर रही है और एक शख्स से उसी टाइम 20 लाख रुपये देने के लिए कहती हैं. ऐसे ही कई वीडियो सुशीला किन्नर के वायरल हैं.
एक वीडियो में दिख रहा है कि एक दूसरी किन्नर आती है तो वो उससे झगड़ा करती है और कहती है कि वो आपकी तरह नहीं है. वो कहती है कि हम भीख नहीं मांगते और आपके जैसे किन्नरों से दूर रहते हैं.

