Ramayan Event: रणबीर कपूर ने की हनुमान पूजा-उठाया 'शिव धनुष', 'रावण' ने बनाई दूरी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म रिलीज से पहले टीम इसके प्रमोशन में जुट गई है. 

नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म रिलीज से पहले टीम इसके प्रमोशन में जुट गई है. 

26 सितंबर शनिवार को मुंबई में इसका इवेंट हुआ, जिसमें दुनिया के सबसे अमीर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट शामिल हुए.   

'रामायण' में राम बने रणबीर कपूर, सीता बनीं साई पल्लवी और लक्ष्मण बने रवि दुबे ने हनुमान पूजा करके इवेंट की शुरुआत की.   

इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने सबसे पहले हाथ जोड़कर शिव धनुष को नमन किया. इसके बाद उन्होंने धनुष को उठाया, प्रार्थना की और फिर वापस रख दिया.

रणबीर कपूर ने जैसे ही शिव धनुष उठाया लोग 'जय श्री राम' का नारा लगाने लगे. कुछ ही देर में पूरा भक्तिमय माहौल हो गया. 

इवेंट में यश की गैरमौजूदगी साफ नजर आई. रावण बने यश इस प्रमोशनल इवेंट में नहीं आए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-फोटोज में फैन्स ने पूछा कि यश कहां हैं. 

कोर टीम में साई पल्लवी, रवि दुबे और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा मौजूद रहे. हालांकि, यश इवेंट में शामिल क्यों नहीं हुए. इस पर कोई सफाई नहीं दी गई है. 

बता दें कि फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' 6 नवंबर 2026 को दिवाली के आसपास रिलीज होगी. फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है. ये रिलीज के बाद पता चलेगा. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/photo/ramayan-ranbir-kapoor-performed-hanuman-puja-lifted-shiv-dhanush-ravana-aka-yash-distance-sai-pallavi-sita-tmovb-2654073-2026-09-26?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World