Ramayan Star Cast: रणबीर कपूर की 'रामायण' में दिखे 33 एक्टर, किसने निभाया कौन सा रोल?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
लंबे इंतजार के बाद रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज हो गई है. करोड़ों की लागत से बनी फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल समेत करीब 33 कलाकार हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म में किसने कौन सा रोल निभाया है.   

लंबे इंतजार के बाद रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज हो गई है. करोड़ों की लागत से बनी फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल समेत करीब 33 कलाकार हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म में किसने कौन सा रोल निभाया है.   

रामायण में रणबीर कपूर प्रभु राम की भूमिका में हैं. राम के किरदार में रणबीर दुनिया को राम गाथा सुनाते नजर आ रहे है.    

फिल्म में माता सीता के रोल में साई पल्लवी हैं. ये पहली बार है जब साई पल्लवी किसी बड़े हिंदी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. पहली बार ही उनकी और रणबीर की जोड़ी बनी है. 

रवि दुबे रामायण में लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं. अब तक हमने टेलीविजन पर रवि को खूब देखा है, लेकिन लक्ष्मण के रोल में उन्हें देखना दिलचस्प होने वाला है. 

अब बात करते हैं रावण की. फिल्म में रावण का रोल यश ने निभाया है. कन्नड़ स्टार यश, रावण के रोल में पहले ही लोगों का दिल जीत चुके हैं.   

रकुल प्रीत सिंह रामायण में शूर्पणखा के रोल में हैं. दूसरी ओर रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने निभाया है.  

भरत का किरदार मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे ने निभाया है. वहीं शत्रुघ्न के रोल में नितेश शर्मा हैं.

राम बनकर लोगों के दिलों में छाने वाले अरुण गोविल रामायण में दशरथ की भूमिका में हैं.   

सीता की बहनों के रोल में मेकर्स ने न्यू एक्ट्रेसेस को मौका दिया है. उर्मिला के रोल में सोनिया बलानी हैं. मांडवी के रोल को रिया कपूर और श्रुतकीर्ति के किरदार में सुरभि दास हैं. 

 शीबा चड्ढा बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और उन्होंने रामायण में मंथरा का रोल अदा किया है. मंथरा के किरदार में एक बार फिर वो अपनी एक्टिंग साबित करती दिखीं.   

रामायण में लारा दत्ता ने राजा दशरथ की पत्नी कैकई की भूमिका निभाई है. लारा के साथ साउथ एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन माता कौशल्या और सोनल झा सुमित्रा के किरदार में नजर आईं. 

सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में हैं. फैन्स सनी को नए और अलग रोल में देखने के लिए बेताब हैं.

 जानकर हैरान मत होना कि रावण के पुत्र मेघनाद के किरदार में राघव जुयाल ने निभाया है. कुंभकर्ण के रूप में फैसल मलिक हैं. सुबाहु का रोल परमिंदर छड्डा ने अदा किया है. जबकि मारीच के किरदार में सौरभ सचदेवा, ताड़का के रूप में कंचन चेतल और सुमाली के किरदार में चेतन हंसराज हैं.   

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/photo/ramayana-part-1-star-cast-ranbir-kapoor-yash-sai-pallavi-33-actors-in-movie-review-box-office-tmovb-2688585-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World