Ramayana Advance Booking: अमेरिका में छाई, लेकिन भारत में कमजोर दिखी रामायण, धुरंधर 2 से भी पिछड़ी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू हुए काफी समय बीत चुका है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. लेकिन टिकट बुकिंग के मामले में ये ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है. फिल्म का पहला शो शुरू होने में अब 48 घंटे से भी कम समय बचा है, और ये अभी तक...

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू हुए काफी समय बीत चुका है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. लेकिन टिकट बुकिंग के मामले में ये ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है. फिल्म का पहला शो शुरू होने में अब 48 घंटे से भी कम समय बचा है, और ये अभी तक भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. 

हालांकि, दुनियाभर में फिल्म के ओपनिंग वीकेंड की एडवांस बुकिंग 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि अगर फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो इसकी कमाई में और बढ़ोतरी हो सकती है.

सैकनिल्क के मुताबिक, मंगलवार यानी 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 32.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. इस दौरान फिल्म के 20,159 शोज में कुल 8.16 लाख टिकट बिके और ऑक्यूपेंसी 18 फीसदी रही. वहीं, अगर ब्लॉक की गई सीटों को हटा दिया जाए तो फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई 27.34 करोड़ रुपये है. इस दौरान 6.80 लाख टिकट बिके और ऑक्यूपेंसी 15 फीसदी रही. अब तक फिल्म के 50 शो हाउसफुल हो चुके हैं.

इसके अलावा, भारत में फिल्म के शुरुआती चार दिनों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इन चार दिनों में फिल्म ने कुल 75.56 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 60.09 करोड़ रुपये है. इस दौरान 61,835 शोज में 19.13 लाख टिकट बिक चुके हैं. फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 14 फीसदी दर्ज की गई है.

विदेशों में रामायण की एडवांस बुकिंग 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म के ओपनिंग वीकेंड की एडवांस बुकिंग 115 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है. फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग में सबसे बड़ा योगदान नॉर्थ अमेरिका का है. यहां 4 नवंबर को होने वाले पेड प्रीमियर से ही फिल्म ने 12 लाख डॉलर से ज्यादा यानी करीब 11.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 

वहीं, अमेरिका में वीकेंड के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 30 लाख डॉलर यानी 28.45 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हालांकि, एडवांस बुकिंग के मामले में रामायण इस साल की कुछ बड़ी फिल्मों से पीछे चल रही है. इनमें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2, रजनीकांत की जेलर 2 और यश की टॉक्सिक शामिल हैं. 

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 62.43 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं, रजनीकांत की 'जेलर 2' ने पहले दिन 41.48 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी. दूसरी तरफ, यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 73.43 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/ramayana-advance-booking-ranbir-kapoor-115-crore-worldwide-trails-dhurandhar-2-tmovj-dskc-2687534-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World