Ramayana Mumbai Event: हर घंटे 33 लाख कमाई, कौन है दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर? जिसने लगाए 'जय श्रीराम' के नारे

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
 नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का पहला पार्ट इस दिवाली रिलीज होने के लिए तैयार है.   

 नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का पहला पार्ट इस दिवाली रिलीज होने के लिए तैयार है.   

फिल्म की स्टारकास्ट इसकी प्रमोशन में बिजी है. 26 सितंबर शनिवार मुंबई में फिल्म का प्रमोशनल इवेंट रखा गया. 

इवेंट शुरू होने से पहले रणबीर कपूर, साई पल्लवी, और रवि दुबे ने मिलकर हनुमान जी की पूजा की. रामायण में रणबीर भगवान राम के रोल में हैं. साई माता सीता और रवि दुबे, लक्ष्मण का रोल अदा करेंगे. 

 रामायण इवेंट में दुनिया के मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने भी शिरकत की. पब्लिक की मांग पर रणबीर कपूर ने उन्हें जयश्री राम बोलने के लिए कहा.

कमाल की बात ये है कि मिस्टर बीस्ट ने इवेंट में जयश्री राम का नारा लगाया. उन्होंने जयश्री राम बोलने पर कोई नहीं हिचक जाहिर नहीं की. फोर्ब्स टॉप क्रिएटर्स 2026 की लिस्ट में मिस्ट बीस्ट को पहला स्थान दिया गया है. 873 मिलियन फॉलोअर्स के साथ उनकी सालाना 300 मिलियन डॉलर की कमाई है. 

अगर मिस्टर बिस्ट की सालाना 300 मिलियन डॉलर की कमाई को रुपए में कन्वर्ट करें, तो ये लगभग 2875 करोड़ रुपए होते हैं. इस हिसाब से हर महीना औसतन 240 करोड़. हर दिन 8 करोड़ और हर घंटे औसतन 33 लाख रुपए.

मिस्टर बीस्ट की लोकप्रियता और कमाई होने के बावजूद रामायण इवेंट में वो एक आम शख्स की तरह नजर आए, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है. 

अब बस देखना होगा कि रामायण के इवेंट में मिस्टर बीस्ट का आना कितना सफल होता है. फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी. आप देखने जा रहे हैं ना?

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/photo/ramayan-event-billionaire-youtuber-mister-beast-chants-jai-shree-ram-ranbir-kapoor-sai-pallavi-tmovb-2654112-2026-09-26?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy