RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में एक साथ दिखे सम्राट चौधरी, प्रशांत किशोर और रोहिणी आचार्य, तस्वीर वायरल
पटना में दिवंगत पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रवींद्र किशोर सिन्हा के ब्रह्मभोज के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार की राजनीति के तीन चर्चित चेहरे एक साथ नजर आए. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और RJD नेता रोहिणी आचार्य ने कार्यक्रम में पहुंचकर RK सिन्हा को श्रद्धांजलि दी.
बिहार की राजधानी पटना में दिवंगत पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रवींद्र किशोर सिन्हा के ब्रह्मभोज के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता और कई गणमान्य लोग शामिल हुए.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और RJD नेता रोहिणी आचार्य भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. तीनों ने RK सिन्हा को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इस कार्यक्रम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रशांत किशोर और रोहिणी आचार्य एक साथ दिखाई दे रहे हैं. बिहार की राजनीति में अलग-अलग दलों और राजनीतिक धाराओं से जुड़े इन तीनों नेताओं की एक ही कार्यक्रम में मौजूदगी वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
यह भी पढ़ें: मंत्री, सांसद और विधायक के बेटी की शादी... UP से बिहार तक इन राजनीतिक घरों में गूजेंगी शहनाई
RK सिन्हा के ब्रह्मभोज के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कई राजनीतिक दलों के नेता और गणमान्य लोग पहुंचे. सभी ने दिवंगत पूर्व राज्यसभा सांसद को श्रद्धांजलि दी.

