सबसे सस्ती Royal Enfield... अगले साल आ सकती हैं 250cc की बाइक
रॉयल एनफील्ड जल्द ही मास मार्केट की बाइक लॉन्च कर सकती है. हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है जब कंपनी की सस्ती बाइक की चर्चा उठी है.
पहले भी कई बार ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी 250सीसी इंजन के साथ एक मास मार्केट बाइक लॉन्च कर सकती है.
अब इसकी चर्चा दोबारा शुरू हुई है. हाल में आई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी 250सीसी की बाइक को अगले साल लॉन्च कर सकती है.
ये बाइक एक नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें हंटर 350 से इंस्पायर्ड इंजन दिया जा सकता है. हालांकि, अभी बाइक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं आई है.
रॉयल एनफील्ड की ये बाइक अगले साल लॉन्च हो सकती है. लॉन्च होने पर ये कंपनी की सबसे सस्ती बाइक होगी. इससे ब्रांड की पहुंच बढ़ेगी.
अभी रॉयल एनफील्ड के पोर्टफोलियो की शुरुआत 350सीसी के इंजन से होगी. हंटर 350 सबसे सस्ती बाइक है, जिसकी कीमत 1.52 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
250सीसी वाले सेगमेंट में एंट्री करके रॉयल एनफील्ड नए और कम बजट वाले कंज्यूमर्स का ध्यान खींच पाएगी. ये बाइक हंटर से कम कीमत पर आएगी.
रॉयल एनफील्ड के इस कदम की एक वजह कम्यूटर सेगमेंट के ब्रांड्स का ऊपर आना भी है. 250 सीसी के सेगमेंट में बजाज और हीरो बाइक्स ला रहे हैं.
रिपोर्ट्स की मानें, तो आसान फाइनेंस की सुविधा और लोगों की बड़ी बाइक की चाहत को देखते हुए कंपनी एक सेगमेंट नीचे के मार्केट में एंट्री करना चाहती है.


